[the_ad id='16714']

विधायकों के खरीद फरोख्त की शुरुआत राजद ने की भाजपा का ये काम नहीं: डिप्टी सीएम विजय सिन्हा

पटना- 29 फरवरी। महागठबंधन के तीन विधायकों के अचानक पाला बदलकर भाजपा में शामिल होने पर पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी की ओर से भाजपा पर लगाये गये आरोप का जवाब देते हुए उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने गुरुवार को कहा विधायकों के खरीद फरोख्त की शुरुआत उन लोगों ने की थी। भाजपा इस तरह का काम नहीं करती। उन्होंने कहा ‘रोपे पेड़ बबूल का तो आम कहां से होय’।

विजय सिन्हा ने कहा विधायिका को कलंकित करना, बंधुआ मजदूर बनाकर रखना और सदन के अंदर विपक्षी की जिम्मेवारी का निर्वहन नहीं करना, ये सारी बातें विधायकों को भयभीत कर रहे हैं। विधायकों को महसूस हो रहा है कि डूबते हुए नाव पर बैठे रहने से वे डूब जाएंगे, इसलिए सुरक्षित स्थान ढूंढ रहे हैं। विधायकों को बंधुआ मजदूर की तरह बांधकर कोई रख नहीं सकता है। नेवता दिया तो आपका ही विधायक विजय करा रहा है, इसमें भाजपा की भूमिका कहां है।

उन्होंने राबड़ी देवी को आड़े हाथों लेते हुए कहा विधानसभा में विपक्ष का नेता सरकार का सामना करने को तैयार नहीं है तो उसका विधायक भागकर कहां कहां जा रहा है, ये उसे खुद देखना चाहिए। अगर उसके नेतृत्व को लोग स्वीकार नहीं कर रहा है तो पद त्याग देना चाहिए।

उल्लेखनीय है कि महागठबंधन के तीन विधायकों के भाजपा में शामिल होने पर विरोधी दल की नेता और पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने भाजपा पर विधायकों को 10-10 करोड़ में खरीदने का आरोप लगाया है।

lakshyatak
Author: lakshyatak

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!