[the_ad id='16714']

लिव इन रिलेशन में रह रहा प्रेमी ही निकला महिला का हत्यारा

हरिद्वार- 23 जनवरी। पांच दिन पूर्व सिडकुल चौकी गैस प्लान्ट स्थित सरकारी आवास के पीछे नाले से मिले महिला के शव के मामले का पुलिस ने आज खुलासा करते हुए हत्यारे को बिहारीगढ़ सहारनपुर से दबोचने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसका चालान कर दिया है। आरोपित महिला के साथ लिव इन रिलेशन में रह रहा था।

एसएसपी ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली कि अज्ञात शव ग्राम कुरड़ीखेड़ा चाणचक, थाना बिहारीगढ़-जिला सहारनपुर निवासी कृष्णा का है। मृतका कृष्णा ब्रहमपुरी सिड़कुल हरिद्वार में किराए पर अपनी चार बेटियों के साथ रह रही थी। एसएसपी ने बताया कि महिला का गांव के ही दीपक नामक युवक के साथ पिछले 04 साल से लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी। कृष्णा का बीते कुछ समय से अवैध संबंध में शक को लेकर दीपक के साथ झगड़ा चल रहा था। इस कारण दीपक अक्सर महिला को मारने की धमकी देता था।

उन्हाेंने बताया कि घटना के बाद से ही फरार चल रहे नामजद अभियुक्त दीपक ने अपना मोबाइल फोन बन्द कर दिया। इस कारण से अभियुक्त को दबोचने में परेशानी के बीच मुखबिरों को सक्रिय करने पर जानकारी मिली कि अभियुक्त एक नया मोबाइल नम्बर प्रयोग कर रहा है। गिरफ्तारी से बचने के लिए पुरकाजी, अम्बाला, पानीपत, कुरुक्षेत्र, लुधियाना व पटियाला आदि स्थानों पर लगातार अपना ठिकाना बदल रहे अभियुक्त दीपक निवासी ग्राम कुरड़ीखेड़ा चाणचक थाना बिहारीगढ सहारनपुर को पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस पूछताछ में आरोपित ने बताया कि वह मृतका कृष्णा के साथ करीब 4 साल से ब्रह्मपुरी में रह रहा था। दोनों पति-पत्नी की तरह रह रहे थे लेकिन कृष्णा ने करीब 15-20 दिन से अभियुक्त दीपक से बातचीत बंद कर दी थी और उसका नम्बर भी ब्लॉक कर दिया था। अभियुक्त को शक था कि कृष्णा का संबंध किसी और से भी है और वह अभियुक्त के साथ नहीं रहना चाहती है। इस कारण से 16 जनवरी को सुबह दीपक, कृष्णा के कमरे में पहुंचा और कृष्णा को फोन दिखाने के लिए कहा। कृष्णा के फोन पर दीपक को दूसरा सिम मिला जिस कारण दोनों में झगड़ा हुआ। उसी दिन रात्रि में अभियुक्त कृष्णा की कंपनी हर्ष प्लास्टो के पास पहुंचा और चौकी के गैस प्लांट के पीछे दोनों के बीच दोबारा से इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। इसके बाद आरोपित ने कृष्णा को नाली में डालकर उसका सिर नाली में दबाकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपित का चालान कर दिया है।

lakshyatak
Author: lakshyatak

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!