राहुल के लिए न्यायालय भी जाएंगे, भाजपा खुद भ्रष्ट पार्टी: कांग्रेस प्रवक्ता

जोधपुर- 29 मार्च। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आलोक शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी की संसद सदस्यता के लिए वे न्यायालय भी जाएंगे। खुद भारतीय जनता पार्टी भ्रष्ट है। न्याय के लिए जनता के बीच जाएंगे और लोगों को भाजपा की करनी बताएंगे। शर्मा बुधवार को जोधपुर प्रवास पर पत्रकारों से बात कर रहे थे।

प्रवक्ता आलोक शर्मा ने कहा कि हम न्याय के लिए आम जनता के बीच में जाएंगे और न्यायालय में भी जाएंगे। बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा जितने भी भ्रष्टाचारी है सब बीजेपी में जाते है। गंगा स्नान कर पवित्र हो जाते है। शर्मा ने अडानी को श्री श्री 1008 संत की उपाधि देते हुए देश में अडानी नीति चलने की बात कही। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री भ्रष्टाचार की बात कहते है जबकि हकीकत यह है कि सारे भ्रष्टाचारी उनकी नाक के नीचे से निकल गए। उनका संरक्षण प्राप्त हुआ है। नोटबंदी में भी करोड़ों रुपया पकड़ा गया सभी लोग भाग गए। कभी मीडिया में भी जवाब देना उचित नहीं समझा। प्रवक्ता शर्मा ने पत्रकारों से बातचीत में केंद्र सरकार पर जमकर आरोप लगाए।

इस प्रेस वार्ता में विधायक मनीषा पवार वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राजेंद्र सिंह सोलंकी व जोधपुर उत्तर व दक्षिण जिलाध्यक्ष नरेश जोशी व सलीम खान मौजूद रहे।

lakshyatak
Author: lakshyatak

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!