[the_ad id='16714']

मुजफ्फरपुर के औराई थाना क्षेत्र में विवाहिता की पीट-पीटकर हत्या

मुजफ्फरपुर-16 जुलाई। जिले के औराई थाना क्षेत्र के शंकरपुर में एक महिला की शुक्रवार की देर रात संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गयी। उसका शव घर के कमरे में मिला। घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया। मृत महिला मो. शोएब की 27 वर्षीय पत्नी है। घटना की सूचना मिलने पर थानेदार दिलीप प्रसाद सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे।स्थानीय लोगों से पूछताछ करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

थानेदार ने कहा कि परिजन जो बयान देंगे। उस आधार पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पूछताछ के लिए महिला की सास समेत दो लोगों को हिरासत में लिया गया है।

इधर, घटना की जानकारी मिलने पर महिला के पिता बेला से मौके पर पहुंचे। बेटी की लाश देखते ही विलाप करने लगे। आसपास के लोगों ने उन्हें ढाढस बंधाया। उन्होंने ससुराल पक्ष पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस को बताया कि उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था। दहेज नहीं मिलने पर आरोपियों ने उसकी हत्या कर दी है।

शरीर पर बेल्ट के निशान—

मृत महिला के पिता ने बताया कि उसके शरीर पर मारपीट के कई निशान मिले हैं। बेल्ट से मारने का जख्म भी है। इसके बाद उसकी गला दबाकर हत्या की गई है।दामाद उनलोगों पर व्यवसाय करने के लिए रुपए देने का दवाब डाल रहा था लेकिन, आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण उनकी बेटी ने मना कर दिया था। इसी खुन्नस में आकर उसकी हत्या करने की बात कही है।

2016 में हुई थी शादी—

परिजन ने बताया कि 2016 में उसकी शादी हुई थी। शादी के कुछ साल तक सबकुछ ठीक रहा। बेटी ने तीन बच्चों को भी जन्म दिया लेकिन, इधर साल भर से ससुराल वाले उसपर पैसे को लेकर दवाब बना रहे थे। इस कारण वह मानसिक तनाव में थी। इसकी जानकारी उसने मायके वालों को भी दी थी। वे लोग ससुराल भी गए और वहां जाकर उनलोगों को समझाया भी था लेकिन, इसका कोई असर आरोपियों पर नहीं पड़ा। अंततः उनकी बेटी की हत्या कर दी गयी।

lakshyatak
Author: lakshyatak

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!