बिहार

मिथिला में विकास व राष्ट्रवाद की अभूतपूर्व संभावनाएंः शाहनवाज

मधुबनी- 04 सितंबर। भारतीय जनता पार्टी बिहार और देश को सशक्त करने में हमेशा आगे रहा है। तथा आगामी लोकसभा में बिहार में यहां की जनता ही मिशन 40 को सफल बनायेगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को मजबूत करने के लिए पार्टी कार्यकर्ता ही नहीं आम जनता भी तत्पर है। रविवार को संगठनात्मक प्रवास कार्यक्रम के तहत विभिन्न बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते के क्रम मेें ही प्रेस को संबोधित करते हुए भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता सह पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन ने उक्त बातें कही। श्री हुसैन ने कहा कि बिहार में अपराध बेलगाम हो गया है। उन्होंने सीएम पर भी कटाक्ष किया और कहा पहले खुद से सीएम तो बने फिर पीएम का सपना देखें। उन्होंने मिथिलांचल में विकास व राष्ट्रवाद की अपार संभावनाओं को उल्लेखित करते हुए कहा कि यहां समृद्धशाली कला और विद्वता से देश को नयी दिशा मिलती रही है। आगे भी यहां की राजनीति देश को सशक्त करेगा। उन्होने बताया कि भाजपा के राष्ट्रवाद के साथ हर किसी के विकास की धारा की जड़ इस मिथिला में है। इसे और मजबूत करेंगे। श्री हुसैन ने कहा मिथिला में रोजगार व उद्योग के विकास के लिए 36 हजार करोड़ के निवेश की मंजूरी दी गयी थी। इस सरकार में उद्योग के विकास की जो रफ्तार पकड़ी थी, धाराशायी हो गयी है। मौके पर सांसद डा. अशोक कुमार यादव,विधायक विनोद नारायण झा, डा. रामप्रीत पासवान,अरुण शंकर प्रसाद,हरिभूषण ठाकुर बचैल, एमएलसी घनश्याम ठाकुर,प्रदेश मंत्री सजल झा,पैनल सदस्य मृत्युंजय झा, जिला प्रभारी अशोक सहनी, प्रदेश उपाध्यक्ष सिद्धार्थ शंभू व अन्य थे। पार्टी के जिलाध्यक्ष शंकर झा ने जिला संगठन द्वारा आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों से पार्टी नेताओं को अवगत कराया। आयोजित प्रवास कार्यक्रम में सांसद,विधायक एवं एमएलसी के अलावे पार्टी के अन्य संगठन पदाधिकारियों ने भाग लिया। जिलास्तर के विभिन्न प्रकोष्ठ,मंडल व अन्य के प्रतिनिधियों ने भी हिस्सा लिया। इस दौरान पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी बाजपेयी के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया गया। दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में पूर्व सांसद विरेन्द्र चोधरी,विधायक रामदेव महतो,पूर्व जिलाध्यक्ष भोगेन्द्र ठाकुर, देवेन्द्र यादव,संजीव बादल,रणधीर खन्ना,संजय पांडे,मनोज चोधरी,किरण झा, मनोज कुमार मुन्ना,राहुल राज, राजीव झा व अन्य ने भी हिस्सा लिया।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button