
MADHUBANI:- दहेज लोभियों ने विवाहिता की हत्या की, 2 गिरफ्तार
मधुबनी-04 सितंबर। बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के केसुली गांव से दहेज प्रताड़ना का मामला सामने आया है। जहां दहेजलोभियों ने पार्वती कुमारी की हत्या कर दी गयी। शव को जब जलाया जा रहा था, तब मृतका के परिजन के हस्तक्षेप पर पहुँचे पुलिस ने रोक शव को तत्काल कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज दिया। पुलिस ने उक्त मामले में फिलहाल दो लोगों को हिरासत में ले लिया है। मिली जानकारी के अनुसार बेनीपट्टी के अंबेडकर चोक निवासी विनोद पासवान ने अपने पुत्री 21 वर्षीय पार्वती कुमारी की शादी गत वर्ष बड़े ही धूमधाम से केसुली के विष्णु पासवान के पुत्र चंदन पासवान से की थी। मृतका के पिता ने बताया कि विवाह के कुछ ही दिनों बाद आरोपित मेरी पुत्री से दहेज की मांग करने लगे। नैहर की आर्थिक स्थिति बताने पर प्रताड़ित करने लगे। इस बात की जानकारी समाज को दी गयी तो एकरारनामा बनाया गया।
पीड़ित ने बताया कि एकरारनामा के बाद भी वे लोग नैहर से बुलेट व सोने का चेन के लिए पुनः प्रताड़ित करने लगे और उसकी हत्या कर दी। पीड़ित ने बताया कि ससुराल पक्ष के लोग सबूत मिटाने केलिए शव को जलाने का भी प्रयास किये। लेकिन, पुलिस के सक्रियता के कारण शव जला नहीं पाए। उधर, पुलिस ने कांड की गंभीरता को देख तत्काल दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, मृतका का पति अभी भी फरार बताया जा रहा है।



