[the_ad id='16714']

मधुबनी में 4 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार


मधुबनी-19 जुलाई। साहरघाट थाना क्षेत्र के एक गांव में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। महज चार साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जहां बताया जा रहा है कि गत 17 जुलाई के रात्रि पीड़िता अपने दादा के साथ गांव के मचान पर सोई हुई थी। जहां से दुष्कर्म के आरोपी उसे उठाकर पेड़ के पीछे घटना को अंजाम दिया। पीड़िता की मां ने प्राथमिकी दर्ज कराते हुए कहा है कि जब वो रात्रि के एक बजे शौच के लिए जागी तो मचान पर बेटी नहीं थी। तुरंत अपने ससुर को जगा कर पूछी की, बेटी कहां है। दोनों मिलकर खोजने लगे,तो सिमरगाछी के पीछे से आवाज आ रही थी। वादिनी ने बताया कि जब वो वहां गयी, तो मनोज यादव मेरे पुत्री के साथ दुष्कर्म कर रहा था। तथा बेटी चिल्ला रही थी। मुझे देखते ही आरोपी भाग गया। वादिनी ने बताया कि तुरंत अपने बच्ची को जख्मी अवस्था में घर लाई। बच्ची बेहोश हो गयी थी। उधर, साहरघाट थाना पुलिस ने कांड दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष विजय पासवान ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कांड दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।

lakshyatak
Author: lakshyatak

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!