मधुबनी-09 जुलाई। जिला मुख्यालय सीमा के नजदीक राजनगर थाना क्षेत्र के रांटी निवासी गंगा राम महतो के बड़े पुत्र मुकेश कुमार की गला रेतकर हत्या करने का सनसनी खेज वारदात को अपराधियों ने अंजाम दिया है। मृतक का शव पुलिस ने पंडौल थाना क्षेत्र हाटी मोहनपुर स्थित एक डबरा से बरामद किया है। पुलिस ने बरामद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया। शव के पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव के साथ रांटी मुख्य सड़क को बांस-बल्ला लगाकर जाम कर दिया। सड़क जाम रहने के कारण आवागमन पुरी तरह ठप हो गया। हत्यारे की गिरफ्तारी एवं मुआवजे की मांग को लेकर परिजनों ने प्रदर्शन भी किया। हालांकि प्रदर्शन स्थल पर पुलिस द्बारा परिजनों को समझाने का प्रयास किया गया। मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवक मुकेश कुमार महतो पेड़ से तारी उतराने का काम किया करता था। तीन भाईयों में सबसे बड़ा था। उसी के आय से उसका पुरा परिवार चलता था।

मुकेश के हत्या से परिजनों में शोक की लहर ळें उसकी माँ का रो-रोकर बुरा हाल हैं मृतक मुकेश कुमार महतो की माँ ने बताया कि पैसे के लेनदेन के कारण उसके बेटे की हत्या कर दी गई है। परसों रात के दो बजे किसी का फोन आया। तथा वह घर में कुछ भी बताएं बैगेर चला गया। जब वह वापस नहीं लौटा, तो हमलोग ने काफी खोजबीन किया। गुमशुदगी की बात पुलिस को बताया गया। परंतू पुलिस ने मदद नहीं किया। शनिवार की सुबह पंडौल थाना क्षेत्र के हाटी मोहनपुर स्थित एक डबरा से शव बरामद हुआ है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रेम-प्रसंग मे युवक मुकेश कुमार महतो की हत्या की गई है। पुलिस की जांच के बाद ही हत्या का कारण स्पष्ट होगा। पुलिस द्बारा सभी पहलुओ को रखकर जांच की जा रही है
