[the_ad id='16714']

भारत ने गरीबी-भुखमरी से निपटने के लिए यूएन फंड को 10 लाख डॉलर दिए

न्यूयॉर्क- 20 फरवरी। भारत ने गरीबी और भूख से निपटने के लिए संयुक्त राष्ट्र में 10 लाख डॉलर का योगदान किया है। संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने भारत, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका गरीबी एवं भूख उन्मूलन फंड के योगदान के रूप में संयुक्त राष्ट्र दक्षिण-दक्षिण सहयोग कार्यालय की निदेशक दीमा अल-खातिब को 10 लाख डॉलर का चेक सौंपा।

इंडिया एट यूएन एनवाई ने एक्स हैंडल पर इसका संक्षिप्त सचित्र विवरण साझा किया है। उल्लेखनीय है कि भारत जरूरतमंदों की मदद में हमेशा आगे रहता है। इस मौके पर रुचिरा कंबोज ने कहा कि भारत की जी-20 अध्यक्षता का ध्यान ‘लोगों का, लोगों द्वारा और लोगों के लिए विकास’ पर था। उन्होंने कहा कि भारत गरीबी एवं भूख उन्मूलन फंड का समर्थन करता है। इस मदद से ग्लोबल साउथ में लाखों लोगों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा है। सहयोग की भावना भी मजबूत हुई।

उन्होंने कहा कि इस फंड में हर साल भारत, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका 10 लाख डॉलर का योगदान करते हैं। 2006 से अब तक इस फंड में भारत 1.8 करोड़ डॉलर से अधिक का दान दे चुका है।

lakshyatak
Author: lakshyatak

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!