ताज़ा ख़बरें

भारत की G-20 अध्यक्षता का समर्थन कर जी-7 ने कहा, खुलेगी प्रगति की राह

वाशिंगटन- 13 दिसंबर। भारत को दुनिया की शीर्ष बीस अर्थव्यवस्थाओं के समूह जी-20 की अध्यक्षता मिलने का दुनिया के सात शक्तिशाली देशों के समूह जी-7 ने समर्थन किया है। जी-7 देशों की ओर से कहा गया कि भारत के नेतृत्व में दुनिया की प्रगति की राह खुलेगी।

जानकारी के मुताबिक सात देशों कनाडा, फ़्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, इंग्लैंड और अमेरिका के समूह जी-7 ने संयुक्त बयान जारी कर भारत की जी-20 अध्यक्षता का समर्थन किया है। अपने बयान में इन देशों ने एक न्यायपूर्ण दुनिया के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है। जी-7 देशों के नेताओं ने कहा कि वे सभी के लिए एक स्थायी भविष्य का समर्थन करते हैं। भारत के नेतृत्व जी-20 देशों के साथ मिलकर वर्तमान समय की प्रमुख चुनौतियों और तत्काल संकट से निपटने के लिए हर स्तर पर तैयार होने की बात भी कही गयी।

बयान में कहा गया कि इन सभी देशों की प्रतिबद्धताएं और कार्य एक न्यायपूर्ण दुनिया की ओर प्रगति की राह खोलते हैं। इन देशों ने सभी के लिए एक शांतिपूर्ण, समृद्ध और टिकाऊ भविष्य के पुनर्निर्माण के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्धता की बात भी कही। जर्मनी की अध्यक्षता में जी-7 देशों के नेताओं ने गंभीर भू-राजनीतिक संकट और विश्व अर्थव्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण क्षण के समय वैश्विक चुनौतियों का संयुक्त रूप से समाधान करने की बात भी कही। लंबे समय तक जारी रूसी आक्रमण के समय यूक्रेन के लिए उनके अटूट समर्थन और एकजुटता की पुष्टि करते हुए जी -7 नेताओं ने रूस के निरंतर अमानवीय और क्रूर हमलों की निंदा की।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button