बिहार के नालंदा में रामनवमी पर हिंसा के बाद स्थिति तनावपूर्ण, धारा 144 लागू, DM ने कहा- साक्ष्य जुटायी जा रही, हालात काबू में

नालंदा- 31 मार्च। नालंदा के लहेरी थाना क्षेत्र के गगन दीवान में रामनवमी के जुलूस के दौरान हुई हिंसा के बाद स्थिति तनावपूर्ण है। जिला प्रशासन ने क्षेत्र में धारा 144 लागू की है। दो गुटों के बीच हुई गोलीबारी,पथराव और आगजनी में 14 लोग जख्मी हुए हैं। कई वाहन फूंक दिए गए हैं। नालंदा सदर अस्पताल के डॉक्टर विश्वजीत कुमार का बताया है कि इनमें से चार को गोली लगी थी। उनमें से तीन को पटना मेडिकल कॉलेज और अस्पताल रेफर किया गया है। एक व्यक्ति आईसीयू में भर्ती है। जिला अधिकारी शशांक शुभंकर का बताया है कि साक्ष्य जुटायी जा रही हैं। इंटरनेट सेवा निलंबन पर विचार किया जा रहा है। क्षेत्र में पुलिस गश्त कर रही है। बदमाशों की पहचान की जा रही है। अभी हालात काबू में है।

lakshyatak
Author: lakshyatak

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!