पूर्वी यूक्रेन के अहम शहर पर कब्जा करने का रूस ने किया दावा

कीव- 04 जुलाई व। रूसी सेना ने यूक्रेन के पूर्वी क्षेत्र स्थित लुहांस्क प्रांत के अहम शहर पर कब्जा कर लिया है। यह दावा रविवार को रूस के रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु ने किया है। रूसी रक्षा मंत्री ने कहा कि रूस यूक्रेन के पूरे डोनबास इलाके पर कब्जा करने के लक्ष्य के करीब पहुंच गया है।

जानकारी के मुताबिक,रक्षामंत्री सर्गेई शोइगु ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को बताया है कि रूसी सैनिकों ने स्थानीय मिलिशिया के साथ मिलकर लिसिचांस्क शहर पर पूर्ण नियंत्रण स्थापित कर लिया है।

वहीं यूक्रेन के अधिकारियों ने तत्काल स्थिति स्पष्ट नहीं की है। यूक्रेन के लड़ाके गत कई हफ्तों से लिसिचांस्क शहर को बचाने का प्रयास कर रहे हैं और अब रूस के मुकाबले उनकी स्थिति कमजोर हो रही है,जबकि पड़ोसी सिविएरोडोनेत्स्क पर एक हफ्ते पहले ही रूस का कब्जा हो चुका है।

लुहांस्क के गवर्नर सेरही हैदाई ने रविवार तड़के बताया था कि रूस की सेना यूक्रेन के पूर्वी लुहांस्क प्रांत में बचे आखिरी गढ़ पर कब्जा करने के लिए अपनी स्थिति मजबूत कर रही है। गवर्नर ने कहा कि कब्जा करने वाले (रूस) ने अपनी सभी सेनाएं लिसिचांस्क शहर की ओर भेज दी हैं। वे शहर पर क्रूर हथकंडे के तहत हमला कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि रूस को भारी नुकसान हुआ है,लेकिन वे बढ़त बनाए हुए हैं। उनकी शहर में मौजूदगी बढ़ रही है।

lakshyatak
Author: lakshyatak

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!