MADHUBANI:- पंचायत उप चुनाव के परिणामों की घोषणा, औंसी बभनगामा उतरी में इरफान,त्योथ में वशिष्ठ झा बने सरपंच, सबसे कम उम्र की प्रिता कुमारी चलाएगी बसौली ग्राम कचहरी, पढ़े चुनाव की पुरी खबरें

मधुबनी- 27 मई। जिले में हुए पंचायत उप चुनाव का परिणाम शनिवार को घोषित कर दिया गया। उक्त जानकारी देते हुए पंचायती राज पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार ने बताया कि 25 मई को जिले के 15 प्रखंड में ग्राम कचहरी सरपंच एवं पंच,पंचायत समिति सदस्य और ग्राम पंचायत सदस्य का चुनाव शांतिपूर्ण माहौल कराया गया था। जिसकी मतगणना 27 मई शनिवार की सुबह से प्रखंड मुख्यालयों में कराया गया। ग्राम कचहरी सरपंच के लिए बिस्फी,बेनीपट्टी,लदनिया,मधेपुर एवं रहिका में एक-एक पद के लिए चुनाव कराया गया। इसी तरह पंचायत समिति सदस्य के लिए बिस्फी,लखनौर में एक-एक पद के लिए चुनाव हुए। जबकि ग्राम पंचायत सदस्य के लिए अंधराठाढ़ी एक पद,बाबुबरही तीन,बासोपट्टी दो,बिस्फी में एक,बेनीपट्टी में एक,खजौली तीन,घोघरडीहा एक,लखनौर एक,लौकही दो,खुटौना एक, पंडौल एक एवं रहिका में एक कूल 18 वार्ड सदस्यों का चुनाव कराया गया। इसी तरह ग्राम कचहरी पंच के लिए बासोपट्टी में एक, घोघरडीहा में एक, लौकही में दो,मधेपुर में दो,पंडोल में चार,राजनगर में एक और रहिका में एक पद के लिए चुनाव कराए गए। निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को बीडीओ द्वारा प्रमाणपत्र दिया गया। मालुम हो कि बिस्फी प्रखंड क्षेत्र के औंसी बभनगामा उतरी पंचायत से सरपंच पद के लिए हुए चुनाव में मो. इरफान ने 58 मतों से जीत दर्ज की। मो. इरफान को कुल मत-1408 प्राप्त हुए। तथा सहानुभूति वोट के बदौलत जीत हासिल की। सरपंच पद पर रहते हुए उनके पिता का निधन हो गया था। वहीं औंसी वभनगामा दक्षणी पंचायत के पंचायत समिति सदस्य पद पर पूनम देवी ने 273 मतों से जीत दर्ज की। उन्हे कुल मत 1333 प्राप्त हुए। वहीं भैरवा पंचायत के वार्ड संख्या-12 में वहिदा खातून ने छह मतों से जीत हासिल की। उन्हे कुल मत 68 प्राप्त हुए, जबकि मोमताज बेगम को 62 मत मिले। जहां वहिदा खातुन छह मतों से विजय घोषित की गयी। रहिका प्रखंड क्षेत्र के बसौली पंचायत के सरपंच पद पर प्रिता कुमारी 278 मतों से विजय घोषित की गयी। प्रिता कुमारी को कुल मत 1139 प्राप्त हुए। जबकि नीतु कुमारी को 861 मत मिले। 23 वर्षीय प्रिता कुमारी की मां बसौली पंचायत कर सरपंच थी। जहां उनकी मृत्यु हो गयी। जिसके बाद उप चुनाव कराए गए। जहां सहानुभूति वोट के बदौलत 23 वर्षीय प्रिता कुमारी ने 278 मतों से जीत हासिल की। जीत के बाद प्रिता कुमारी ने बताया कि पुरी इमानदारी के साथ ग्राम कचहरी का संचालन करूंगी। वहीं बलिया ग्राम कचहरी के वार्ड 11 के पंच पद पर फुलो देवी 149 मतों से विजय घोषित की गयी। उन्हे कुल मत 190 प्राप्त हुए, जबकि रामरती देवी को 41 मत मिले। रहिका पंचायत के वार्ड संख्या-07 में हुए चुनाव में लक्ष्मी साह 61 मतों से जीत दर्ज किया। उन्हे 92 एवं नेमत अंसारी को 31 मत मिले। इसी तरह बेनीपट्टी प्रखंड क्षेत्र के त्योथ पंचायत में सरपंच पद वशिष्ठ कुमार झा विजय घोषित किए गए। उन्हे कुल मत 1109 प्राप्त हुए, जबकि राम स्वार्थ कामत को 993 एवं जयकिशोर यादव को 928 मत प्राप्त हुए। सरपंच पद पर वशिष्ठ कुमार झा 116 मतों से जीत प्राप्त किए। इसी पाली पंचायत के वार्ड संख्या-08 के वार्ड सदस्य पद पर रवींद्र सहनी ने जीत हासिल किया। रवींद्र सहनी कुल मत 175 एवं उनक निकटतम प्रतिद्वंदी टिंकू साह को 59 मत मिले। लदनियां प्रखंड क्षेत्र के लछमिनिया पंचायत के सरपंच पद पर रघुनाथ मंडल ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी राजेश कुमार प्रसाद को 226 मतों के अंतर से पराजित कर सरपंच पद पर काबिज हुए। मधेपुर प्रखंड क्षेत्र के मधेपुर पष्चिमी पंचायत में ग्राम कचहरी के सरपंच पद पर अंतु देवी ने जीत दर्ज की। जबकि लखनौर प्रखंड क्षेत्र के बैलोंचा पंचायत से पंचायत समिति सदस्य पद पर सुमित्रा देवी विजय घोषित की गयी।

lakshyatak
Author: lakshyatak

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!