
बिहार
बिहार में परीक्षा व्यवस्था होगी और सुदृढ़: 29 जिलों में बनेंगे वज्रगृह/परीक्षा भवन, 12 जिलों को मिली स्वीकृति
पटना- 12 सितंबर। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के निर्देश पर बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा राज्य के 29 जिलों में वज्रगृह/परीक्षा भवनों के निर्माण की पहल तेज कर दी गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 33.07 करोड़ की लागत से प्रस्तावित इन भवनों में प्रथम चरण में 12 जिलों को प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है। एक से डेढ़ एकड़ भूमि पर बनने वाले इन अत्याधुनिक भवनों में प्रश्न-पत्र एवं परीक्षा सामग्री के सुरक्षित भंडारण के साथ-साथ परीक्षा संचालन की व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहल कदाचार मुक्त, सुरक्षित एवं पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इससे बिहार की परीक्षा प्रणाली देश में एक मॉडल के रूप में स्थापित होगी।



