[the_ad id='16714']

देश में नोटबंदी सबसे बड़ा भ्रष्टाचारः डा. शकील

मधुबनी- 01 मार्च। देश में वर्तमान सरकार द्वारा नोट बंदी लागू करना सबसे बड़ा भ्रष्टाचार है। भाजपा जनता के हितों की बात नहीं करके सिर्फ भावनात्मक भाषण देना जानते हैं। देश के विभिन्न राज्यों में हुई विधानसभा चुनाव में भाजपा हारी है। उक्त बातें शुक्रवार को जयनगर के सिंचाई विभाग के निरीक्षण भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में कांग्रेस वरिष्ठ नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. शकील अहमद ने कही। उन्होने कहा कि भाजपा सरकार में 45 वर्षों में सबसे अधिक बेरोजगारी हुई है। 14 वर्षों में किसानों की आय सबसे कम हुई है। डा. अहमद ने बिहार दौरे पर आए केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के द्वारा दिए गए बयान का खंडन करते हुए कहा कि उनके द्वारा दिए गए बयान में कहा गया कि भाजपा भ्रष्टाचार मुक्त पार्टी हैं। दस साल में भाजपा सरकार में व्यापक पैमाने पर भ्रष्टाचार का मामला आया है। इसका सबसे बड़ा सबूत नोटबंदी और रफाल है। सर्वोच्च न्यायालय के कई फैसलों से जानकारी सार्वजनिक हुई है कि हमारी सरकार ने एक कानून लाकर किसी भी राजनीतिक दलों को आन रिकार्ड बीस हजार का चेक देना है। लेकिन वर्तमान सरकार ने उस बांउड को दो हजार कर दिया। हजारों करोड़ रुपये को बांउड के नाम कर खरीद की गई। बङे उद्योगपति के यहां छापेमारी कराई जाती है। जब उनके द्वारा बांउड की खरीद की जाती है तो उसके मामले को बंद कर दिया जाता है। 6 हजार 665 करोड़ रुपये की बांउड खरीदी गई। 3 सौ करोड़ रुपए से बाउंड को ऐसी कंपनियों द्वारा खरीदा गया। जिसके यहां किसी न किसी रूप में छापामारी कराई गई। ऐसे मामलों को माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने संज्ञान में लिया है। रक्षा मंत्री का दाबा करना सही नहीं है। नोटबंदी इस देश के लिए सबसे बड़ा भ्रष्टाचार हैं। जिन बङे उद्योगपति ने चुनाव के समय भाजपा सरकार को चंदा दिया था। नोटबंदी लागू कर उनके ऋण को माफ किया गया। केन्द्र सरकार ने बङे लोगों का 12 लाख करोड़ रुपये माफ किया है। सरकार ने ईडी, सीबीआई के माध्यम से सिर्फ राजनीतिक दलों ही नहीं बल्कि कई बड़े लोगों के यहां भेजा है। भाजपा इस देश में भ्रमण फैला कर भावनात्मक राजनीति करना चाहती है। एक सवाल के जवाब में कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव महागठबंधन चट्टानी एकता के साथ चुनाव मैदान में रहेगी। उन्होंने कहा कि मैने विगत वर्ष ही चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा कर दी है। कोई भी महागठबंधन के प्रत्याशी होगें,उनका मजबूती से साथ दूंगा। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष सुरेन्द्र महतो, कार्यकारी अध्यक्ष नित्यानंद झा,अनुरंजन सिंह,पूर्व प्रत्याशी राम इकबाल पासवान,राम चन्द्र साह,मो. चांद, ललन सिंह, मो. ओजैर, राजद वरिष्ठ नेता प्रदीप कुमार यादव,भाकपा-माले सचिव भूषण सिंह,विनोद यादव,सचिन चौधरी, मो.मुमताज,धनुष लाल महतो,अजय झा,अजय राय समेत अन्य मौजूद थे।

lakshyatak
Author: lakshyatak

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!