[the_ad id='16714']

दिल्ली का 50 हजारी इनामी आरोपी बिस्फी से गिरफ्तार

मधुबनी-19 जुलाई। दिल्ली पुलिस ने बिस्फी पुलिस की मदद से 50 हजारी इनामी हत्या का आरोपी विजय सहनी को हनुमान नगर गांव से गिरफ्तार कर लिया। मिली जानकारी के अनुसार बिस्फी थाना क्षेत्र के हनुमान नगर गांव निवासी विजय सहनी पर आरोप है कि वर्ष 2015 में दिल्ली के विवेक विहार थाना क्षेत्र में हत्या कर फरार हो गया था। जिसको लेकर दिल्ली के विवेक विहार थाना में कांड संख्या-74/15 दर्ज हुआ था।

जिसकी तलाश दिल्ली पुलिस को काफी वर्षों से थी। जिसको लेकर दिल्ली पुसिल ने उसके खिलाफ 50 हजार का इनाम रखा था। तथा लगातार अलग-अलग जगहों पर इसकी गिरफ्तार को लेकर दिल्ली पुसिल छापेमारी करती रही। परंतु आरोपी पुलिस के गिरफ्त में नही आ रहा था।

दिल्ली पुलिस ने अभिुयक्त विजय सहनी की तलाश में मधुबनी पहुंची। तथा मधुबनी के पुलिस अधीक्षक से संपर्क कर उसकी जानकारी लिया। जिसके बाद बिस्फी थाना पुलिस के सहयोग से उसे हनुमान नगर से गिरफ्तार कर लिया। वैसे दिल्ली पुलिस की माने तो ने आरोपी को मधुबनी कोर्ट में हाजिर करने के बाद दिल्ली ले जाएंगे। उक्त कार्रवाई दिल्ली के विवेक विहार थाना के एसआई राज कुमार कोशिक के नेतृत्व में की गई।

lakshyatak
Author: lakshyatak

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!