[the_ad id='16714']

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंडित नेहरू को दी श्रद्धाजलि, मौके पर बोले डिप्टी मेयर अमानुल्लाह खान, कहा- देष की आजादी में पंडित नेहरू का अहम योगदान

मधुबनी-14 नवंबर। जिला कांग्रेस कार्यालय ललित भवन मधुबनी में आधुनिक भारत के निर्माता भारत रत्न पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती जिलाध्यक्ष मनोज कुमार मिश्र की अध्यक्षता में मनायी गयी। मौके पर पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं ने उनके तैल चित्र पर पुष्प माला अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। आयोजित सभा को सम्बोधित करते हुए डिप्टी मेयर अमानुल्लाह खान कहा कि देश के प्रथम प्रधानमंत्री होने के साथ ही पंडित नेहरू आधुनिक भारत के निर्माता भी कहे जाते हैं। देश की आजादी से लेकर आजाद भारत को समृद्ध बनाने तक में पंडित नेहरू का अहम योगदान रहा है। आजादी से पहले पंडित नेहरू ने स्वतंत्रता संग्राम में अहम भूमिका निभाई थी। आजादी की लड़ाई के चलते उन्हें नौ बार जेल जाना पड़ा था। वहीं, भारत के आजाद होने के बाद पंडित नेहरू ने शिक्षा,सामाजिक सुधार,आर्थिक क्षेत्र,राष्ट्रीय सुरक्षा और औद्योगीकरण सहित कई क्षेत्रों में किया। पंडित जवाहरलाल नेहरू अपने विचारों और अपने उल्लेखनीय कार्यों की वजह से ही महान बने। आजादी के बाद नेहरू ने देश की तस्वीर बदलने के लिए कई कड़े फैसले लिए। जिसमें इसरो की स्थापना, आईआईटी,एम्स बोकारो स्टील प्लांट एवं कल कारखाने खोलकर देश में विकास का नया आयाम दिया। एक दूरदर्शी नेता के रूप में पंडित नेहरू राजनीतिक,आर्थिक यू और सामाजिक भवन की नीव रखी। उन्होंने गुटनिरपेक्षता की नीति और पंचशील के सिद्धांतों के साथ विश्व समुदाय में भारत की भूमिका के संबंधों में एक स्पष्ट दिशा निर्देश प्रदान की। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष प्रो. शीतलांबर झा,नलिनी रंजन झा,ज्योति रमन झा बाबा,संजय मिश्र,ज्योति झा,प्रो.मुनेश्वर यादव,सत्येंद्र पासवान,राम एकवाल पासवान,अशोक कुमार,अकिल अंजूम,सुरेश चंद्र झा रमन,विजय कृष्ण,युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष साहिद हुसैन,अविनाश कुमार,मुकेश झा पप्पू,आलोक कुमार, जय कुमार झा,राजकमल सिंह,राम मंडल,मो. जैदी,संजय कुमार आदि मौजूद थे।

lakshyatak
Author: lakshyatak

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!