[the_ad id='16714']

कर्नाटक विधानसभा 2023 : कर्नाटक में कांग्रेस स्पष्ट बहुमत की ओर

नई दिल्ली-13 मई। कांग्रेस शनिवार को आए कर्नाटक विधानसभा चुनावी नतीजों में स्पष्ट बहुमत की ओर बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। चुनाव आयोग के अनुसार कांग्रेस 137, भाजपा 62, जनता दल (सेक्यूलर) 21 और अन्य चार पर जीत या आगे चल रहे हैं। कांग्रेस को इन चुनावों में 43 प्रतिशत से ज्यादा मत मिले हैं। भाजपा 35.7 और जेडीएस 13.32 प्रतिशत है।

पंजाब की जालंधन लोकसभा सीट पर आप के उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू आगे हैं। उत्तर प्रदेश में मिर्जापुर स्थित छानबे सीट पर और रामपुर जिले की स्वार सीट पर अपना दल (सोनेलाल) की किर्ति कोल और अनुराध चौहान ने जीत दर्ज की है। ओडिशा की झारसुगुड़ा सीट पर तनकाधार त्रिपाठी ने जीत दर्ज की है। यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी के सिंशर कुपर राय थबाह ने जीत दर्ज की है।

कर्नाटक की 224 विधानसभा सीटों के लिए बुधवार को मतदान हुआ था ।

lakshyatak
Author: lakshyatak

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!