विश्व

UEA समेत 8 मुस्लिम देशों ने इजराइली बस्तियों पर ब्रिटेन के प्रतिबंधों का किया समर्थन

दोहा/अबू धाबी- 09 सितंबर। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) समेत आठ मुस्लिम-बहुल देशों ने वेस्ट बैंक में इजराइली बस्तियों के खिलाफ ब्रिटेन की ओर से घोषित प्रतिबंधों का समर्थन किया है। इन देशों ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से ब्रिटेन के कदम का अनुसरण करते हुए अवैध बस्ती गतिविधियों में शामिल संगठनों और व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई करने का आह्वान किया है।

कतर, तुर्किये, मिस्र, इंडोनेशिया, जॉर्डन, पाकिस्तान, सऊदी अरब और यूएई के विदेश मंत्रियों ने संयुक्त बयान जारी कर ब्रिटेन के फैसले का स्वागत किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह कदम अंतरराष्ट्रीय समुदाय को अंतरराष्ट्रीय कानून के अनुरूप इसी तरह की कार्रवाई करने और अवैध बस्ती गतिविधियों के लिए जिम्मेदार लोगों को जवाबदेह ठहराने के लिए प्रेरित करेगा।

बयान में गाजा युद्ध के बाद की स्थिति को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की 20 सूत्रीय योजना को पूरी तरह और तत्काल लागू करने की भी अपील की गई। इन देशों ने पूर्वी यरुशलम को राजधानी बनाकर एक स्वतंत्र फिलिस्तीनी राष्ट्र की स्थापना का समर्थन दोहराया।

इजराइल फिलिस्तीनी राज्य की स्थापना की इस मांग का विरोध करता है। वहीं, वेस्ट बैंक में इजराइली बस्तियों का मुद्दा लंबे समय से इजराइल और फिलिस्तीन के बीच विवाद का प्रमुख विषय बना हुआ है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!