मधुबनी- 13 मई। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की प्रचंड जीत पर कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव सह प्रवक्ता डाक्टर मो. अफजल हुसैन ने प्रशंसा व्यक्त किया है। डा. अफजल ने कहा कि यह जीत आने वाले लोकसभा चुनाव के लिए अच्छा संदेश है। उन्होने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जून खड़गे,पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी एवं पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी की मेहनत का परिणाम है। उन्होने कहा कि कर्नाटक चुनाव के परिणाम ने पुरे देश को संदेश दिया है कि अब देश में भाजपा की धार्मिक राजनीति नही चलेगी। देश की जनता बदलाव चाह रही है। उन्होने कहा कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत से पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा है। जिसका फायदा पार्टी को आगामी लोकसभा में मिलेगा। पार्टी कार्यकर्ता एक नई उर्जा के साथ पुरे देश में पार्टी के मजबुती के लिए काम करेंगे। डा. अफजल ने कहा कि केन्द्र में कांग्रेस के आये बिना देश विकास संभव नही है। इस लिए 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा का सफाया हो जाएगा।
