
MADHUBANI:- माँ अन्नपूर्णा सेवा समिति का कांवड़ सेवा शिविर संपन्न, हजारों श्रद्धालुओं को मिला निःशुल्क प्रसाद
मधुबनी – 17 अगस्त। सावन के पवित्र महीने में माँ अन्नपूर्णा सेवा समिति, जयनगर द्वारा दो दिवसीय कांवड़ सेवा शिविर का आयोजन किया गया। जयनगर के कुंवर सिंह चौक स्थित पंजाब नेशनल बैंक के पास लगे इस शिविर में हजारों कांवड़ यात्रियों ने प्रसाद ग्रहण किया। श्रद्धालुओं के सहयोग से संचालित यह शिविर सावन के तीसरे सोमवार पर लगातार 5वीं साल लगाया गया।
पहले दिन शनिवार को उद्घाटन सत्र में जयनगर नगर परिषद के चेयरमैन कैलाश पासवान, अनिल बैरोलिया, सूर्यनाथ यादव, राजेश सिंह, ई. धर्मेंद्र यादव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। दूसरे दिन रविवार को राजनगर विधायक सुजीत पासवान, जयनगर डीएसपी सदानंद कुमार, जिला पार्षद अंजलि मंडल, पूर्व विधान पार्षद सुमन कुमार महासेठ, सुड़ी युवा शक्ति के अध्यक्ष प्रहलाद पूर्वे, भाजपा के संजय महतो सहित कई समाजसेवी और बुद्धिजीवियों ने हिस्सा लिया। शिविर में कांवड़ यात्रियों के लिए निःशुल्क महा प्रसाद, शुद्ध शीतल पेयजल और लस्सी निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं। माँ अन्नपूर्णा सेवा समिति के सदस्यों ने कहा कि दिन-रात गुजरने वाले कांवरियों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई गई। हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर बाबा का आशीर्वाद लिया।
श्रद्धालुओं की सेवा करना ही सबसे बड़ा धर्म है। सावन में कांवड़ यात्रियों की सेवा करना सौभाग्य की बात है। उन्होंने भविष्य में भी इसी तरह सेवा कार्य जारी रखने का संकल्प लिया।शिविर को सफल बनाने में समिति के सभी सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।



