
मधुबनी में JDU के नए जिला कार्यालय का भव्य उद्घाटन
मधुबनी- 15 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर जनता दल (यूनाइटेड) के नए जिला कार्यालय का शनिवार को पूजा-अर्चना के बाद फीता काटकर उद्घाटन किया गया। उद्घाटन के साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा देखी गई। कार्यक्रम में जिले की प्रभारी मंत्री लेसी सिंह,मंत्री शीला कुमारी, सांसद संजय झा एवं जिलाध्यक्ष नारायण भंडारी उर्फ फूले भंडारी सहित कई वरिष्ठ नेता एवं बड़ी संख्या में सक्रिय कार्यकर्ता मौजूद थे।

उद्घाटन के अवसर पर प्रभारी मंत्री लेसी सिंह ने कहा कि मुझे विश्वास है, यह नया पार्टी कार्यालय मधुबनी जिले के कार्यकर्ताओं के लिए जनहित के मुद्दों पर सार्थक संवाद, संगठनात्मक गतिविधियों और जनसेवा का एक सशक्त केंद्र बनेगा तथा उनमें नई ऊर्जा का संचार करेगा। उन्होंने कहा कि पूर्ण मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में सुशासन और विकास के कार्य किए गए। पार्टी कार्यालय आमजन और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय का सेतु बनेगा।
मंत्री शीला कुमारी ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। जदयू जिलाध्यक्ष नारायण भंडारी ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि नए कार्यालय से पार्टी की गतिविधियों में गति आएगी। कार्यकर्ता अब और मजबूती से जनता की सेवा कर सकेंगे।
कार्यालय उद्घाटन के मौके पर टिंकू कसेरा, विक्रमशीला, अहमद हुसैन,संजीव झा,विश्वजीत सिंह सहित बड़ी संख्या में जदयू नेता,कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित थे।



