उनके पास ED है तो हमारे पास गारंटी है: गहलोत

झुंझुनू- 19 नवंबर। राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में प्रचार के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ताबड़तोड़ रैली कर रहे हैं। रविवार को उन्होने जिले के नवलगढ़ व खेतड़ी में जनसभा को सम्बोधित किया। खेतड़ी में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए गहलोत ने कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में मतदान की अपील की। इसके साथ ही बीजेपी पर भी जमकर निशाना साधा। गहलोत ने सभा में ईडी, सीबीआई के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए ईडी के छापों का जिक्र किया।

सभा को संबोधित करते हुए सीएम गहलोत ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। गहलोत ने कहा कि लोकतंत्र की लड़ाई में दुश्मनी नहीं होती लेकिन हमारे दिल्ली वाली सरकार के लोग दुश्मनों की तरह बात करते हैं। ऐसे आरोप लगाते हैं दुश्मनों की तरह आरोप लगता है। मुझ पर, मेरे परिवार पर, पीसीसी अध्यक्ष पर ईडी के छापे पड़वा दिए। उनके पास ईडी है तो हमारे पास गारंटी हैश् इनका लोकतंत्र में यकीन नहीं है। ये ईडी और सीबीआई का दुरुयोग कर रहे हैं। डरा धमकाकर राज कर रहे हैं।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने राजस्थान में प्रचार के लिए आ रहे बीजेपी के केंद्रीय नेताओं पर निशाना साधा। गहलोत ने कहा कि योगी जी महाराज, असम के मुख्यमंत्री, नड्डा साहब, अमित शाह, मोदी जी पता नहीं जाने क्या क्या बोलकर जाते हैं। साथ में उनके पास कोई कमी नहीं है। मैंने उन्हें चैलेंज किया है कि हमने जो काम किया है उसमें कमियां बताओ। हमारी स्कीमों की हमने जो कानून पास किया है। उसके बारे में आपका क्या कहना है। इन्होंने किसानों का बर्बाद किया, 600 किसान मारे गए। एक साल तक हड़ताल चली। आखिर में इन्हें कानून वापस लेने पड़े।

गहलोत ने एक बार फिर अपनी सरकार रिपीट करने का दावा किया। गहलोत ने कहा कि मैं केरल गया गया था। वहां 70 साल से कम्युनिस्ट और कांग्रेस पार्टी की सरकारें रहीं। एक बार कांग्रेस तो एक बार कम्युनिस्ट पार्टी की सरकार रही। मैं विधानसभा चुनाव में गया तो वहां बताया गया कि कम्युनिस्ट पार्टी की सरकार बन रही है। तो मैने पूछा ऐसा क्यों तो कहा गया कि कोरोना में अच्छा काम किया। तो मैने सोचा कि राजस्थान में तो ऐसा काम किया विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भीलवाड़ा मॉडल की तारीफ की थी। कार्यक्रम के दौरान टिकट कटने के बाद पहली बार खेतड़ी पहुंचे विधायक डॉक्टर जितेंद्र सिंह पूर्व विधायक दाताराम गुर्जर, कांग्रेस प्रत्याशी मनीषा गुर्जर सहित अनेक लोग मौजूद थे।

lakshyatak
Author: lakshyatak

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!