पटना- 17 नवंबर। बिहार सरकार के उद्योग मंत्री समीर महासेठ के घर पर हुई आईटी की छापेमारी पर जब बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से सवाल पूछा गया, तो तेजस्वी ने कहा कि ये तो शुरुआत है। आगे देखते जाइये। 2024 तक हमारे साथ यही होगा।
भाजपा को पता है कि 2024 में उसका खात्मा होने वाला है। इसी वजह से पार्टी के लोग घबराए हुए हैं। उन्होंने कहा कि बिहार में ही नहीं झारखंड में भी यही हो रहा है। वहां के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ही देख लीजिये। उनके साथ भी तो यही हो रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय जांच एजेंसियां 2024 तक यही करेगा।
![lakshyatak](https://lakshyatak.in/wp-content/uploads/2022/05/lakshya-tak-with-tagline-logo-1024x1024-1_uwp_avatar_thumb.png)