
प्रेमिका से मिलने पहुंचे सब इंस्पेक्टर को ग्रामीणों ने जमकर की पिटाई, फिर पुलिस को सौंपा
बगहा-08 दिसंबर। बिहार के पं.चंपारण जिले में प्रेमी सब-इंस्पेक्टर को अपनी प्रेमिका से मिलना भाड़ी पड़ गया,लोगों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। घटना बगहा पुलिस जिला के चिउटहा थाना स्थित बैरागी सोनबरसा गांव की है।
पुलिस के मुताबिक एसआई शिव शंकर सिंह गांव की उक्त गांव की महिला से प्रेम करते थे, उसी से मिलने के लिए मंगलवार को मुंगेर से चिउटहा थाना के बैरागी सोनबरसा पहुंचे थे, पहले सन् 2011-12 में चिउटाहां थाना में एएसआई के पद पर कार्यरत थे। उसी समय से सोनबरसा गांव की एक महिला से उनका प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिससे मिलने के लिए गांव पहुंच गये थे। उनका पहुंचना और महिला के साथ प्रेम करना ग्रामीणों को अच्छा नहीं लगा।
ग्रामीणों ने समझाने की कोशिश की तो शिव शंकर सिंह पुलिसिया रौब दिखाने लगे, इसके बाद ग्रामीणों के साथ कहासुनी होने लगी। थोड़ी देर में ही ग्रामीणों ने एसआई को बंधक बना लिया, फिर जमकर पिटाई कर दी। फिलहाल शिव शंकर सिंह पटना में विशेष शाखा में तैनात हैं।ग्रामीणों का बतलाना है कि एसआई जब चिउटाहां में कार्यरत थे, उस दौरान महिला के घर से दूध लिया करते थे।फिर महिला के यहां से एसआई का परिवारिक संबंध बन गया। वहीं, कुछ लोग यह भी बताते हैं कि दोनों परिवार का आना-जाना लगा रहता था।
ग्रामीणों के मुताबिक एसआई के हमेशा आने-जाने से गांव का माहौल खराब हो रहा था।घटना की सूचना पर चिउटाहां थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले को शांत करायी। तथा एसआई को अपने साथ थाना ले आयी। घटना के सन्दर्भ में रामनगर एसडीपीओ सत्यनारायण राम ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है, जिसकी जांच हो रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जायेगी।



