क्राइम

BIHAR:- दरभंगा में नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, 28.738 KG गांजा के साथ 2 गिरफ्तार

दरभंगा- 02 सितंबर। जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत दरभंगा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। सिंहवाड़ा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 28.738 किलोग्राम गांजा बरामद कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र में मादक पदार्थ की तस्करी की जा रही है।

सूचना को गंभीरता से लेते हुए थानाध्यक्ष के नेतृत्व में टीम ने त्वरित कार्रवाई की और मौके से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पप्पू राय, पिता जगदीश राय, निवासी बहादुरपुर, थाना गायघाट, जिला मुजफ्फरपुर, मो. गफ्फार, पिता मो. शकूर, निवासी थाना मीनापुर, जिला मुजफ्फरपुर के रुप में की गई है। दोनों आरोपी मुजफ्फरपुर जिले के होने से इस धंधे के अंतर-जिला नेटवर्क का खुलासा हो रहा है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

दरभंगा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति है। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!