बिहार

MADHUBANI:- लंबित ट्रैफिक चालानों के निपटारे का सुनहरा अवसर, 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत

चालान का बोझ करें खत्म, राष्ट्रीय लोक अदालत में पाएं समाधान, 90 दिनों से लंबित चालानों पर होगी सुनवाई

मधुबनी- 02 सितंबर। जिला परिवहन कार्यालय, मधुबनी के परिसर में 12 सितंबर 2026 को प्रातः 10:00 बजे से शाम 4:30 बजे तक राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान 90 दिनों से अधिक अवधि से लंबित यातायात चालानों से संबंधित मामलों का निराकरण किया जाएगा। इसके अंतर्गत झंझारपुर व्यवहार न्यायालय एवं बेनीपट्टी व्यवहार न्यायालय के चालान से संबंधित मामलों का भी निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार निपटारा किया जाएगा।

इस संबंध में जिला परिवहन पदाधिकारी, मधुबनी ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत लंबित यातायात चालानों के त्वरित एवं सरल निराकरण का एक महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने जिले के सभी संबंधित वाहन चालकों एवं वाहन स्वामियों से अपील की है कि जिनके यातायात चालान 90 दिनों से अधिक समय से लंबित हैं, वे निर्धारित तिथि एवं समय पर जिला परिवहन कार्यालय परिसर में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में उपस्थित होकर अपने मामलों का निपटारा कराएं। उन्होंने कहा कि इससे वाहन चालकों को लंबित मामलों से राहत मिलेगी तथा उन्हें निर्धारित प्रावधानों के तहत मिलने वाले लाभ का भी फायदा उठाने का अवसर मिलेगा।

जिला प्रशासन एवं जिला परिवहन कार्यालय, मधुबनी ने सभी संबंधित वाहन चालकों से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाते हुए अपने लंबित यातायात चालानों का समय पर निराकरण कराएं।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!