बिहार

प्राइवेट स्कूलों के शिक्षकों 31अगस्त को होंगे सम्मानित

पटना- 28 अगस्त। प्राइवेट स्कूल्स एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले आगामी 31 अगस्त को पटना के रविंद्र भवन में आयोजित होने वाले दसवे शिक्षक सम्मान समारोह में देश भर से आए हुए दो हजार से ज्यादा शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा।

प्राइवेट स्कूल एन्ड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शमायल अहमद ने आज एसोसिएशन के प्रधान कार्यालय, समनपुरा राजा बाजार में मीडिया के प्रतिनिधियों से बात करते हुए कहा इस कार्यक्रम का उद्घाटन विश्व के रोटरी अध्यक्ष 2021-22 के रोटेरियन शेखर मेहता खासकर इस कार्यक्रम के उद्घाटन के लिए कोलकाता से आएंगे इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बिहार के शिक्षा मंत्री प्रोफेसर चंद्रशेखर ,एनिमल हसबेंडरी मिनिस्टर अफाक आलम,ंइंडस्ट्री मिनिस्टर संजीव कुमार महासेठ, आपदा मंत्री मोहम्मद शाहनवाज,पंचायती राज मंत्री मुरारी गौतम, नालंदा लर्निंग के डायरेक्टर तिमिर मुखर्जी एवं सीईओ तमल मुखर्जी उपस्थित रहेंगे।

शमायल अहमद ने कहा इस अवसर पर सभी सम्मानित होने वाले शिक्षकों को एसोसिएशन के द्वारा मोमेंटो एवं एक वृक्ष दिया जाएगा ताकि वह उस वृक्ष को लगाकर अपने सम्मानित होने के दिन को सदा याद रखेंगे। प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से उपस्थित होने वाले लोगों में से एसोसिएशन के संयुक्त सचिव,कन्हैया प्रसाद,मो. साबिर,सुशीला सिंह,कुमार प्रणय,तुलिका घोशाल,मो.अम्मर रिजवी,प्रोजेक्ट हेड नेहा सुमन,पटना महानगर के अध्यक्ष पंकज किशोर सिंह एवं एसोसिएशन की प्रधान कार्यालय सचिव फौजिया खान विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button