
ईजरा मामले की माले-राजद ने की जांच, कहा- पीड़ित परिवार भाजपा और बजरंग दल के इशारे पर बढ़ाचढ़ा कर दे रहा बयान, पेशाब पिलाने की बात झूठी
मधुबनी-28 अगस्त। भाकपा माले एवं राजद की टीम ने पहले पीड़ित राम प्रकाश पासवान गांव रजौड़ा डीह जाकर उनके परिजन से मिलकर घटना की जानकारी लिया। परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक 16 अगस्त को रात करीब 11 बजे मधुबनी अपने रिस्तेदार के यहाँ से लौटने के क्रम में इजरा गांव में लोगों ने घेर लिया और हाथ पैर बांधकर मारना पीटना शुरू कर दिया और मारपीट कर जख्मी कर दिया। घटना की जानकारी हमलोगों को रात में 2 बजे के कारीब मिली। मारपीट के क्रम में पानी मांगने पर पेशाब पिलाया गया। रजौड़ा गांव के कुछ ग्रामीणों ने बताया की जब हम लोग 17 अगस्त की सुबह छुड़ाने गये, तो वहाँ मौजूद लोगों ने बताया कि यह चोरी करते हुए पकड़ा गया है। तब हम लोगों ने वहाँ पंचायत कर पचास हजार देकर उसे छुड़ाया। तब तक उसे रूम के अंदर बंद रखा गया था, जब वह सामने आया, तो उसका स्थिति नाजुक बना हुआ था, तो हम लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। दूसरी तरफ घटना स्थल इजरा गाँव पहुंचकर ग्रामीणों से भी घटना के संबंध में जानकारी लिया गया। वहाँ मौजूद लोगों ने बताया की रामप्रकाश पासवान रात्रि के कारीब 1ः30 बजे चोरी करने के लिए एक घर का ताला तोड़ रहा था, तो लोगों ने उसे पकड़ा, उस समय वह जांघिया और शर्ट पहने हुए था। ताला तोड़ने वाला हथियार भी उसके पास मौजूद था। इसके बाद वहाँ मौजूद लोगो ने मारना पीटना शुरू कर दिया और हाथ पैर बांध दिया। 17 तारीख के सुबह में दोनों गांव के ग्रामीण एवं जनप्रतिनिधि के बीच पंचायत हुई और पचास हजार रुपया लेकर उसे छोड़ दिया गया। टीम में शामिल सदस्यों ने दोनों गांव के ग्रामीण पीड़ित के परिजन व अन्य लोगों से जानकारी मिलने के बाद माना की घटना चोरी से संबंधित है। रहिका थानाध्यक्ष की भूमिका भी संदिग्ध है, उसकी भी जांच होनी चाहिए। घटना के समय पुलिस भी वहाँ पहुंची थी। लेकिन कोई कार्रवाई नही किया।
टीम के सदस्यों ने मना कि राम प्रकाश पासवान की बेरहमी से पिटाई किया गया है। लोगों ने कानून को अपने हाथ में लिया है। पेशाब पिलाने की बात झूठी है। पीड़ित व्यक्ति का भाजपा के साथ संबंध है। भाजपा और बजरंग दल के इसारे पर पीड़ित के परिजनों के द्वारा बढ़ा चढ़ा कर बयान दिलाया जा रहा है। दो समुदायो के बीच तनाव फैलाने की कोशिश की जा रही है। घटना की जानकारी इकट्ठा करने वाली टीम में भाकपा माले जिला कमिटी सदस्य धर्मेश यादव,गोपाल मांझी,मनीष मिश्र,राजद के केवटी प्रखंड प्रधान महासचिव बदरे आलम,कार्यकारी प्रखण्ड अध्यक्ष प्रदीप कुमार पंकज,रामदेव पासवान शामिल थे।



