बिहार

नारी शक्ति वंदन से देश संवारने में महिलाओं की होगी अहम भागीदारी: MLA ईश्वर मंडल

मधुबनी- 16 अप्रैल। दरभंगा ग्रामीण के विधायक सह जदयू दरभंगा के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार मंडल उर्फ ईश्वर मंडल ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा महिला आरक्षण विधेयक नारी शक्ति वंदन अधिनियम अब कानून बनने जा रहा है। नारी शक्ति वंदन देश ही नहीं दुनियाभर के लिए नारी सशक्तीकरण की मिसाल साबित होगा। मधुबनी-दरभंगा की सीमा पर कन्हौली में पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए विद्यायक ने कहा कि यह देश के विकास में महिलाओं की भूमिका को अहम बनाने में मिल का पत्थर साबित होगा। घर के साथ-साथ महिलाएं देश चलाने में भी आगे होगीं। यह नारी सशक्तीकरण के सपनों को साकार करेगा। विकास में महिलाओं की सूझबूझ सकारात्मक साबित होती रही है।

विधायक ने कहा कि देश को संवारने में महिलाओं को अवसर मिलेगा। भाजपा नेता रजनीश झा ने कहा कि बदलते समय में पुत्री अब पुत्र के समान हरेक क्षेत्रों में अपनी सफलता हासिल कर रही हैं। नारी शक्ति वंदन समाज सेवा और राजनीति क्षेत्र की महिलाओं को नई उच्चाई मिलेगा। राजनीति में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित होगी। विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के महत्त्वपूर्ण योगदान रही है। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति, कन्या उत्थान के साथ माताओं के मदद के लिए आगे आने की जरूरत है। पुत्र-पुत्री के अंतर से उपर उठकर एक समान व्यहवार करना चाहिए। महिलाओं की उपेक्षा नहीं किया जाना चाहिए।

मौके पर मुरारी मिश्रा, चंदन जयसवाल, जदयू प्रखंड अध्यक्ष संतोष सिंह, मो. कलाम, प्रह्लाद कुमार, अशोक यादव, चंदन झा, आनंद मंडल सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button