
MADHUBANI:- नवनिर्वाचित एलएन मुटा अध्यक्ष डॉ. शशी भूषण कुमार को प्रधानाचार्य ने किया सम्मानित
मधुबनी- 16 अप्रैल। आर.के. कॉलेज के भूगोल विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. शशी भूषण कुमार के एलएन मुटा के अध्यक्ष पद पर निर्वाचित होने के उपलक्ष में आरके कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. अनिल मंडल ने गुरूवार को अपने कार्यालय कक्ष में एक स्वागत समारोह आयोजित कर नवनिर्वाचित अध्यक्ष शशि भूषण कुमार को सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने श्री कुमार को पाग डॉप्टा एवं बुके देकर सम्मानित किया।
उन्होंने अपने अध्यक्षीय भाषण में कहा कि नव निर्वाचित अध्यक्ष श्री कुमार आरके कॉलेज की गरिमा को बरकरार रखा एवं अनुशासन के दायरे में रहकर विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय से शिक्षक संघ बहुत सारे शिक्षकों के हितों की कार्य कर सकते हैं। इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मी के द्वारा भी श्री कुमार को स्वागत किया गया।
स्वागत करने वालों में आरके कॉलेज के प्रोफेसर अरविंद सिंह झा, डॉ. विजया रंजन, डॉ. विजय कुमार, डॉ. शाजीया रहमान, डॉ. मृणाल कुमार झा, डॉ.बरखा अग्रवाल, डॉ. पल्लवी कुमारी, मो. मरगूब आलम, डॉ सुनील कुमार सुमन, डॉ. शहजाद मंजर, शिक्षकेत्तरकर्मी विश्वेष कुमार, उमेश कुमार सिंह सहित कालेज के अधिकांश प्रोफेसर उपस्थित थे।



