
CM सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार में विकास की होगी बहार : सत्य नारायण झा
मधुबनी- 16 अप्रैल। नमो ऐप के सह संयोजक सत्य नारायण झा ने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के कुशल नेतृत्व में बिहार चौतरफा विकास की नई ऊंचाई हासिल करेगा।मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की ऊर्जा, जनसेवा के प्रति समर्पण राज्य के लिए काफी उपयोगी साबित होगा। जदयू के अनुभवी उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव का जमीनी अनुभव बिहार के विकास को नई दिशा देगी। बिहार सुशासन, पारदर्शिता और जनकल्याण के लिए देश में कीर्तिमान स्थापित करेगा। सीएम सम्राट चौधरी के नेतृत्व में विकसित बिहार के संकल्प पूरा होगा। उन्होंने कहा कि पूर्व सीएम नीतीश कुमार द्वारा शुरू किए गए सभी विकास योजनाओं में तेजी आएगी। बिहार विकास की नई उच्चाई को हासिल करेगा।
सीएम सम्राट चौधरी की विकासात्मक सोच का बिहार को भरपूर लाभ मिलेगा। बिहार में विकास और रोजगार की बहार होगी। नए-नए उद्योग की स्थापना होगी। पुराने उद्योग में तेजी आएगी। उन्होंने कहा महिला सशक्तीकरण को बल मिलेगा। राज्य के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों के लिए अभूतपूर्व विकास योजनाओं को लागू करने का कीर्तिमान स्थापित होगा। बिहार में लागू किए गए कई योजनाएं देश के कई राज्यों ने अपनाया है। बिहार के आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की दशा व दिशा में बड़ा बदलाव आया है।



