बिहार

डिजिटल इंडिया की बात तो बहुत होती, गांवों में आज भी लोगों को एक कॉल करने के लिए नेटवर्क खोजना पड़ रहा: पूर्व मंत्री समीर महासेठ

मधुबनी – 23 नवंबर। जिले के अकशपुरा सहित ग्रामीण क्षेत्रों में मोबाइल नेटवर्क की लगातार बनी हुई समस्या को लेकर पूर्व मंत्री समीर कुमार महासेठ ने सरकार और टेलीकॉम कंपनियों पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि डिजिटल इंडिया की बात तो बहुत होती है, लेकिन गांवों में आज भी लोगों को एक कॉल करने के लिए नेटवर्क खोजना पड़ रहा है।

पूर्व मंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में नेटवर्क नहीं होने से छात्रों की ऑनलाइन पढ़ाई, किसानों का काम और आम लोगों का बैंकिंग व ऑनलाइन कार्य पूरी तरह ठप हो रहा है। कई गांवों में तो इमरजेंसी में भी फोन नहीं लगता, जो बेहद चिंता की बात है।

उन्होंने कहा कि गांवों में टावर तो लगे हैं, लेकिन उनमें पर्याप्त क्षमता नहीं है। कई जगहों पर टावर लगे होने के बाद भी नेटवर्क नहीं मिलता। टेलीकॉम कंपनियां शहरों से तो मोटा पैसा कमा रही हैं, लेकिन गांवों की तरफ उनका कोई ध्यान नहीं है।

उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि जिन गांवों में टावर नहीं हैं, वहां प्राथमिकता के आधार पर नए टावर लगाए जाएं। जहां टावर हैं लेकिन नेटवर्क कमजोर है, वहां अतिरिक्त एंटीना और 4G/5G उपकरण लगाए जाएं। गांव-गांव तक भारत नेट के तहत फाइबर केबल पहुंचाई जाए, ताकि इंटरनेट की स्पीड बेहतर हो।
बिजली कटने पर टावर बंद न हों, इसके लिए बैटरी बैकअप और जनरेटर की व्यवस्था पुख्ता की जाए। टेलीकॉम कंपनियों के लिए गांव स्तर पर शिकायत दर्ज करने और 15 दिन में समाधान करने की समय-सीमा तय की जाए। जिला प्रशासन हर महीने टेलीकॉम कंपनियों के साथ बैठक कर नेटवर्क की समीक्षा करे।

पूर्व मंत्री ने जिला प्रशासन और सरकार से मांग की है कि इन उपायों को जल्द लागू किया जाए। उन्होंने कहा कि गांव के लोगों को भी शहरों की तरह बेहतर नेटवर्क सुविधा मिलना उनका अधिकार है। इस समस्या को और लंबे समय तक नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!