
बिहार
RJD के राज भवन मार्च के दौरान तेजस्वी यादव गिरफ्तार
पटना- 19 अगस्त। राष्ट्रीय जनता दल(राजद) के नेता एवं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव बुधवार को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान से कार्यकर्ताओं के साथ राज भवन मार्च के लिए पैदल निकले डाकबंगला चौराहा,इंकम टैक्स चौक होते हुए जैसे भाजपा प्रदेश कार्यालय से आगे बढ़े वैसे ही पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
हालांकि कार्यकर्ता से मुकाबला भी करना पड़ा लेकिन पुलिस ने, उन्हें सचिवालय थाना ले गयी।
गिरफ्तारी की खबर मिलते ही सैकड़ों राजद कार्यकर्ता सचिवालय थाना के बाहर जुट गए और नारेबाजी करने लगे। भारी हंगामे और विरोध के बाद कुछ देर में तेजस्वी यादव को थाना से रिहा कर दिया गया।



