विश्व

अमेरिका-ईरान के बीच हमले रुके, होर्मुज में बारूदी सुरंग से टकराया टैंकर, धमाका

तेहरान/वाशिंगटन- 27 जुलाई। मध्य पूर्व (पश्चिम एशिया) में हमले तो रुक गए हैं पर होर्मुज जलडमरूमध्य में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। होर्मुज में एक तेल टैंकर के बारूदी सुरंग से टकराने के बाद जोरदार धमाका हुआ है। अमेरिका ने फिलहाल ईरान के खिलाफ अपने हमले रोक दिए हैं। तेहरान को भी लगभग दो सप्ताह की बमबारी के बाद इस इलाके में अपने जवाबी हमले रोकने पड़े हैं।

अल जजीरा और सीबीएस न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सेना के पास गोला-बारूद कम होने की खबरों को सिरे से खारिज कर दिया है। ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई का कहना है कि अमेरिका पूर्व की बातचीत के अपघात कर चुका है। बावजूद इसके तेहरान और वाशिंगटन मध्यस्थों के माध्यम से संदेशों का आदान-प्रदान कर रहे हैं।

ईरान के अधिकारियों ने पुष्टि की है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की कोशिश कर रहा एक तेल टैंकर बारूदी सुरंगों से टकराने के बाद धमाके का शिकार हो गया। यह टैंकर ईरानी अधिकारियों के निर्देशों की अनदेखी कर आगे बढ़ रहा था। होर्मुज में यह घटना दो दिनों की शांति के बाद हुई है।

संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत माइक वाल्ट्ज ने रविवार को कहा कि ईरान के सैन्य ठिकानों पर लगातार 13वीं रात अमेरिकी हमलों के बाद ट्रंप प्रशासन ने कूटनीतिक प्रयासों को देखते हुए अनिश्चित समय तक हमले रोकने का फैसला किया है। उधर, पाकिस्तान, कतर और मध्य पूर्व के अन्य देश अमेरिका और ईरान को फिर शांति की मेज पर लाने की कोशिश कर रहे हैं।

ईरानी सेना ने भी कहा कि उसने मध्य पूर्व में अमेरिका के सहयोगी देशों पर जवाबी हमले रोक दिए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ‘ट्रुथ सोशल’ पर एआई निर्मित कुछ तस्वीरें साझा की हैं। इनमें अमेरिका की सैन्य ताकत को दिखाया गया है और उसे “दुनिया का रक्षक” बताया गया है। यह तस्वीरें अमेरिका की राजनीतिक महत्वाकांक्षा को भी रेखांकित करती हैं।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!