
बिहार
भारत-नेपाल बॉर्डर पर SSB की कार्रवाई, 168 लीटर नेपाली शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
मधुबनी – 16 अक्टूबर। सीमा पर शराब तस्करी के खिलाफ SSB ने बड़ी कार्रवाई की है। सीमा चौकी खौना के पास से 168.6 लीटर नेपाली देशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। एक बाइक भी जब्त की गई है। SSB ने अंतरराष्ट्रीय पिलर संख्या 279 से 500 मीटर अंदर भारतीय क्षेत्र में ग्राम खौना के पास कार्रवाई की। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान शिव कुमार यादव (20), ग्राम खटैया, झिटकोहिया, थाना बासोपट्टी के रूप में हुई है।
पूछताछ में उसने बताया कि शराब नेपाल के गुबराही के मनीष से ली थी और मधुबनी के कहुआ निवासी विजय मंडल तक पहुंचानी थी। 48वीं वाहिनी के कमांडेंट ने कहा कि सीमा पर अवैध शराब तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी है।



