
CM सम्राट ने किया हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला-2026 का उद्घाटन, बाबा हरिहरनाथ मंदिर के 1000 करोड़ से पुनर्विकास की घोषणा
पटना- 22 नवंबर। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार की सांस्कृतिक धरोहर के विश्वस्तरीय उत्सव हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला-2026 का भव्य उद्घाटन किया। इससे पूर्व उन्होंने सोनपुर स्थित बाबा हरिहरनाथ मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर राज्य की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि बाबा हरिहरनाथ मंदिर का ₹1,000 करोड़ की लागत से पुनर्विकास किया जाएगा। साथ ही, सोनपुर में दुनिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट और आधुनिक टाउनशिप विकसित करने की योजना है।
मुख्यमंत्री ने गंगा एवं गंडक नदियों से गाद निकालने, गंगा अंबिका पथ एवं सोनपुर-गोपालगंज नारायणी पथ के निर्माण तथा सोनपुर-हाजीपुर पुल को अगले वर्ष जून से पहले फोरलेन के रूप में चालू करने का लक्ष्य भी साझा किया। सोनपुर मेला-2026 को आधुनिक तकनीक से जोड़ते हुए इसकी वेबसाइट, मोबाइल ऐप एवं एआई चैटबॉट का भी लोकार्पण किया गया।



