बिहार

सावन 2026 : इस साल सावन में पड़ेंगे 4 सोमवारी, शिव का अभिषेक से बनेंगे बिगड़े काम: पं. ऋषिनाथ झा

मधुबनी -09 जुलाई। इस साल सावन (श्रावण) का पवित्र महीना 30 जुलाई गुरुवार से शुरू होगा। इस बार सावन में कुल चार सोमवार पड़ेंगे। पहला सोमवार 3 अगस्त, दूसरा सोमवार 10 अगस्त, तीसरा सोमवार 17 अगस्त, चौथा सोमवार 24 अगस्त को पड़ेगा। इसके अलावा सावन शिवरात्रि 11 अगस्त, नाग पंचमी 17 अगस्त, रक्षाबंधन 28 अगस्त को होगा। श्रावण माह में शिव आराधना की बड़ी महत्ता रही है। पं. ऋषिनाथ झा कहते हैं कि शिव भक्तों के लिए सावन माह धार्मिक दृष्टिकोण से काफी लाभकारी माना जाता है। जलाभिषेक से ही देवों के देव महादेव तुरन्त प्रसन्न हो जाते हैं। धर्म-शास्त्रों में सावन माह में राशि के अनुरूप शिव आराधना की बड़ी महत्ता का उल्लेख मिलता है। पं.झा ने बताया कि सावन माह में विभिन्न राशि वाले भक्तों को अलग-अलग वस्तुओं से शिव की अभिषेक से बिगड़े काम पूरे होते है।

मेष राशि वाले को गुड़ के जल से भगवान शिव का अभिषेक करना चाहिए। वृष राशि वालों को शिव का अभिषेक दही से करना चाहिए। मिथुन राशि वाले को गन्ने के रस से शिव का अभिषेक अत्यंत फलदाई होता है। कर्क राशि वालों को दही से शिव का अभिषेक कर चावल, कच्चा दूध, शंख पुष्प अर्पित करना चाहिए। सिंह राशि वालों को गुड़-चावल से बनी खीर, गेहूं का चुरण शिव को अर्पण करना चाहिए। वृश्चिक राशि वालों को सुगंधित तेल, ईत्र, श्वेत पुष्प शिव को अर्पित करना चाहिए। मकर राशि वालों को नारियल के जल से शिव का जलाभिषेक कर उरद से बने मिष्ठान, नील कमल फूल अर्पण करना चाहिए। कुंभ राशि वालों को तील-जल से शिव का अभिषेक करना चाहिए। धनु राशि वाले को हल्दी युक्त दूध से शिव का अभिषेक, मीन राशि वालों को केसर युक्त दूध से शिव का अभिषेक करना चाहिए। तुला राशि वाले को नारियल पानी, गंगाजल से शिव का अभिषेक करने से इच्छिक फल की प्राप्ति होती है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!