बॉलीवुड

‘स्पिरिट’ से जुड़े विवाद में दीपिका पादुकोण पर उठे सवाल

निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘स्पिरिट’ से दीपिका पादुकोण के बाहर होने का विवाद एक बार फिर सुर्खियों में है। निर्देशक के भाई और फिल्म से जुड़े निर्माता प्रणय रेड्डी वांगा ने इस मामले में नए दावे किए हैं। जहां अब तक दीपिका के फिल्म से अलग होने की वजह 8 घंटे की शूटिंग शिफ्ट की शर्त को माना जा रहा था, वहीं प्रणय के मुताबिक असली मतभेद फीस और फिल्म के मुनाफे में हिस्सेदारी को लेकर हुआ था। उन्होंने दावा किया कि संदीप करीब 18 महीनों से दीपिका के साथ फिल्म को लेकर बातचीत कर रहे थे और उन्हें इस परियोजना का हिस्सा बनाने के लिए काफी उत्सुक थे।

दिए एक हालिया इंटरव्यू में प्रणय ने दावा किया कि दीपिका ने फिल्म के मुनाफे में 10 प्रतिशत हिस्सेदारी की मांग की थी। उनके मुताबिक, इसके बाद बातचीत आगे नहीं बढ़ सकी और टीम ने दूसरे विकल्प तलाशने शुरू कर दिए। प्रणय ने यह भी आरोप लगाया कि विकल्पों पर विचार शुरू होने के बाद फिल्म की कहानी और किरदार से जुड़ी कुछ जानकारियां लीक की गईं। उन्होंने कहा कि फिल्म की कहानी और किरदार को लेकर अभिनेत्री के साथ हुई बातचीत निजी और गोपनीय थी और इस तरह की जानकारी के सार्वजनिक होने से टीम काफी परेशान हुई।

प्रणय ने यह भी स्पष्ट किया कि विवाद केवल 5-6 करोड़ रुपये अतिरिक्त फीस की मांग का मामला नहीं था। इससे पहले दीपिका के 8 घंटे की कार्य अवधि की कथित शर्त को लेकर भी काफी चर्चा हुई थी। संदीप रेड्डी वांगा ने भी सोशल मीडिया पर बिना किसी का नाम लिए कलाकारों और फिल्म की गोपनीय जानकारी सार्वजनिक किए जाने पर नाराजगी जताई थी। विवाद के बीच दीपिका के फिल्म से अलग होने के बाद निर्माताओं ने तृप्ति डिमरी को फिल्म में मुख्य भूमिका के लिए चुना। हालांकि, दीपिका की ओर से इन नए आरोपों पर फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!