
श्रमिकों के अधिकार की रक्षा सरकार और समाज का कर्तव्य : महेश चंद्र झा
मधुबनी- 01 मई।मजदूर दिवस पर मानव समृद्धि संस्थान के तत्वावधान में पं. विनोदानंद झा कॉलोनी स्थित कार्यालय पर परिचर्चा आयोजित किया गया। परिचर्चा में श्रमिकों के वर्तमान दशा पर चर्चा करते हुए संस्थान के संयोजक सह महासचिव महेश चंद्र झा ने कहा कि श्रमिकों की स्थिति चिंतनीय है। संस्थान श्रमिकों के नियमावली 1986 के तहत उनके कल्याण, शिक्षक, प्रशिक्षण तथा पुनर्वास के लिए कार्ययोजना जिलाधिकारी को सौंपेंगे।
उन्होंने कहा कि विधिक सेवा शिविरों में असंगठित मजदूरों जैसे काष्ठकर्मी, निर्माण कामगार, रसोइया को उनके कानूनी अधिकारों और योजनाओं के बारे में जागरूक किया जाता है। मजदूरों ने विभिन्न प्रकार के अनुदानों का लाभ पाने के लिए श्रम विभाग में निबंधन कराने की मांग प्रमुखता से उठाई है। मनरेगा के तहत काम सुनिश्चित करने और पलायन रोकने के लिए स्थानीय स्तर पर रोजगार दी जाती है। विद्यालयों में कार्यरत रसोइयों के मानदेय और असंगठित मजदूरों को राशन कार्ड योजना का लाभ दिलाने से संबंधित मुद्दे उठाए गए हैं। परिचर्चा में संस्थान शाखा पदाधिकारी रामविलास राम, रधिया देवी चाय, शोभित मंडल, भोगी सदाय, मुन्नी राम, महेन्द्र दास, सूरज कामत, छोटू मंडल, महेश कुमार सहित अन्य श्रमिकों ने हिस्सा लिया।



