बिहार

कमर्शियल LPG सिलेंडर 3 हजार के पार, होटल-रेस्टोरेंट में भोजन करने वालों के जेब पर पड़ेगा भारी बोझ: ब्रह्मानंद यादव

मधुबनी- 01 मई। देश में 1 मई से कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में भारी उछाल ने होटल और रेस्टोरेंट चलाने वालों की टेंशन बढ़ा दी है। कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के उपभोक्ताओं को बड़ा झटका लगा है। इंडियन ऑयल द्वारा जारी नई दरों के मुताबिक देशभर में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत अब 3000 पार पहुंच गया है।

उक्त बातें राजद के वरीय नेता व रहिका सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक के पूर्व अध्यक्ष ब्रह्मानंद यादव ने कहीं। उन्होंने कहा कि इससे होटल और रेस्टोरेंट चलाने वालो को व्यंजनों की अधिक राशि लेकर इसकी भरपाई करना होगा। व्यंजनों की संभावित बढ़ी कीमत होटल, रेस्टोरेंट में भोजन करने वालों के जेब पर पड़ेगा। इससे बचने के लिए होटल रेस्टोरेंट वालों को लकड़ी या कोयला वाले चूल्हा को अपनाना गैस की बढ़ी कीमत से राहत देने वाला हो सकता है। कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में भारी बढ़ोतरी से होटल और रेस्टोरेंट व्यवसाय को गंभीर रूप से प्रभावित करेगा।गैस की लागत बढ़ने से रेस्टोरेंट संचालकों के पास अब मेन्यू के दाम (खाने-पीने की चीजें) बढ़ाने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है। कमर्शियल गैस की किल्लत और महंगी दरों के कारण कैटरिंग और ब्याह का खर्च बढ़ गया है। छोटे होटल, रेस्टोरेंट बंद होने की आशंका बढ़ गई है। केन्द्र सरकार की देश में पर्याप्त मात्रा में गैस उपलब्ध होने का दावा के बीच कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में बेतहाशा बढ़ोतरी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि सरकार के दावा में कितनी सच्चाई है। उन्होंने कहा कि कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ने के बाद भी इसकी कालाबाजारी पर ध्यान देने की जरूरत है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button