
MADHUBANI: दिवस पर जन सुराज ने मजदूरों के बीच बांटी खुशियां, पंचायत चुनाव में भागीदारी का आह्वान
मधुबनी- 01 मई।मजदूर दिवस पर जन सुराज के तत्वावधान में मजदूर सम्मान दिवस मनाई गई। जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर के आहवान पर मधुबनी जिला कमेटी अध्यक्ष अनिल कुमार मिश्र, माहसचिव समशुल खान, मधुबनी संसदीय क्षेत्र विस्तारक हरि भूषण मिश्र के नेतृत्व में 13 नंबर रेलवे गुमती स्थित सम्मान दिवस कार्यक्रम में दर्जनों मजदूरों को सम्मानित करते हुए उनके बीच अंगवस्त्र, टोपी व अन्य सामग्री का वितरण किया गया। मौके पर जिला कमेटी अध्यक्ष अनिल कुमार मिश्र ने कहा कि मजदूरों की हालत यह है कि परिवार का पालन-पोषण के लिए मजदूर दिवस पर भी मजदूरी करना पड़ रहा है। जन सुराज अगले पंचायत चुनाव में भाग लेने का निर्णय लिया है। जमीनी स्तर पर मजदूर सहित आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को की पंचायती व्यवस्था में भागीदारी के लिए जन सुराज संकल्पित है।
मधुबनी में मजदूरों को न्याय दिलाने और उनके अधिकारों के हनन को रोकने के लिए जन सुराज जागरुकता चला रही है। माहसचिव समशुल खान ने कहा कि बाल श्रम को रोकना और उनके पुनर्वास के लिए जन सुराज आवाज उठाती रही है। पढ़ाई और खेलकूद की उम्र में बिहार में बाल श्रम बिहार की दुर्दशा को दर्शाता है। हरि भूषण मिश्र ने कहा कि अन्य राज्यों में मजदूरी के दौरान हादसे में जान गंवाने वाले बिहार के मजदूरों को सरकारी स्तर पर कोई सहयोग नहीं मिलता है।



