
MADHUBANI:- खुटौना में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, DJ और पंडाल की ऊंचाई पर दिए सख्त निर्देश
मधुबनी – 09 अक्टूबर। नवरात्र को लेकर विधि-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए खुटौना थाना परिसर में शांति समिति की बैठक थानाध्यक्ष राकेश कुमार पासवान की अध्यक्षता में हुई।
बैठक को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष ने कहा कि दुर्गा पूजा आपसी भाईचारे,शांति और सौहार्द का पर्व है। पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था, उपद्रव या अफवाह फैलाने की कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने पूजा समितियों से प्रशासन के निर्देशों का पालन करते हुए शांतिपूर्ण माहौल में पूजा एवं मेला आयोजित करने की अपील की। उन्होंने बताया कि नवरात्र के दौरान 21 अक्टूबर को रावण वध का आयोजन किया जाएगा।
इन बिंदुओं पर हुई विशेष चर्चा—
बैठक में डीजे के उपयोग, पूजा पंडालों की ऊंचाई, विद्युत सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण तथा प्रतिमा विसर्जन के दौरान विशेष सतर्कता बरतने पर विस्तार से चर्चा की गई।
थानाध्यक्ष ने बताया कि पूजा के दौरान पुलिस लगातार गश्त करेगी तथा संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। उन्होंने लोगों से सोशल मीडिया अथवा अन्य माध्यमों से फैलने वाली अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि या समस्या की सूचना तत्काल पुलिस-प्रशासन को देने की अपील की।
बैठक में खुटौना दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष सत्यनारायण जायसवाल,सचिव रामचंद्र कामत, मेला संयोजक रामनारायण महतो,मिंटू शाहजादा, दिलीप कारक,लक्ष्मण कामत, घूरण महतो,राजा राम कामत, रुपेश कारक, सोनार कुमार, मो. लाल, प्रमोद मंडल,सोनू मांझी, दीपक पटवा, देवनारायण साह, जयप्रकाश साह,दुर्गीपट्टी दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष रामबीर मंडल, जितेंद्र नारायण मंडल सहित कई जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों ने भाग लिया।



