
बिहार
BIHAR:- बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए PNB ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिया 1 करोड़ का सहयोग
पटना- 25 सितंबर। बिहार में आई बाढ़ के मद्देनजर प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने मानवीय पहल की है। बैंक की ओर से मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए एक करोड़ रुपये का चेक मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को सौंपा गया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पंजाब नेशनल बैंक के इस सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह राशि राज्य में आपदा और कठिन परिस्थितियों के समय जरूरतमंद लोगों की मदद में काम आएगी। बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत पहुंचाने में सहायक होगी।



