
डॉ. अंबेडकर का जीवन समानता और सामाजिक न्याय के प्रतीक: पूर्व मंत्री डॉ. रामप्रीत पासवान
मधुबनी- 16 अप्रैल। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय के सभागार में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के तत्वावधान में भारत रत्न, संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जंयती पखवाड़ा के तहत मोर्चा के जिलाध्यक्ष चंदन कुमार पासवान की अध्यक्षता व प्रशांत ठाकुर के संचालन में सम्मान समारोह व संगोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि से हुई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री डॉ रामप्रीत पासवान ने कहा कि संविधान निर्माता बाबा डॉ. भीमराव अंबेडकर का जीवन संघर्ष, शिक्षा, समानता और सामाजिक न्याय का प्रतीक है। उनकी संघर्ष, त्याग आज भी समाज को सही दिशा देने का कार्य कर रही है। विद्यानंद चौपाल ने कहा कि संविधान के निर्माण में बाबा साहेब के योगदान को दुनिया जानती है। देश में वंचित वर्ग को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए संविधान में पर्याप्त कदम बाबा साहब ने उठाये। जिलाध्यक्ष प्रभांशु झा ने कहा कि अनुसूचित जनजाति मोर्चा संगठन की मजबूती के लिए सभी 39 मंडलों में कार्यकर्ताओं को तैयार कर संगठन को मजबूत करें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं। सभी को बाबा साहेब के विचारों से प्रेरणा लेने की जरूरत है। समाज के सभी वर्गों को मुख्यधारा में शामिल करना है।
कार्यक्रम में रंजीत यादव, सरोज सिंह, राधा देवी, सुनील मिश्र, मनोज कुमार मुन्ना, प्रमिला पूर्व, संतोष भगत, पवन साह,आदित्य झा, कन्हैया साह, विनोद राम, गोपाल चौपाल, ललित पासवान, अरुण धांगर, अजय चौपाल, कमलदेव पासवान, वीरेंद्र मेहता, जगन्नाथ राय, मनीष झा उद्धव, धर्मेंद्र दास, सुधीर मंडल सहित अन्य लोगों ने हिस्सा लिया।



