बिहार

MADHUBANI:- 20 अगस्त को होगी नगर निगम सशक्त स्थायी समिति की बैठक, सात एजेंडों पर होगा विचार

मधुबनी – 19 अगस्त। मधुबनी नगर निगम सशक्त स्थायी समिति की बैठक 20 अगस्त को अपराह्न मेयर कार्यालय प्रकोष्ठ में होगी। नगर आयुक्त कार्यालय के पत्रांक 2033 के अनुसार बैठक में शहर से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर निर्णय लिया जाएगा।

बैठक के प्रमुख एजेंडे में पिछली बैठक की समीक्षा, गत बैठक में लिए गए निर्णयों की समीक्षा और पुष्टि, जनप्रतिनिधियों के आवेदन, आमलोगों और जनप्रतिनिधियों से प्राप्त आवेदनों के आलोक में योजना की स्वीकृति पर विचार,विभागीय पत्रांक 1216 दिनांक 06.04.2026 के आलोक में चापाकल मरम्मति हेतु EOI प्रकाशन पर विचार, नगर की साफ-सफाई हेतु दैनिक उपयोग में आने वाली सामग्री चूना, ब्लीचिंग आदि के लिए EOI प्रकाशन पर विचार, समरसेबल लगाने का प्रस्ताव, अनुमंडल पदाधिकारी, सदर के आवास के आगे चेतना पार्क बनने के कारण आवासीय परिसर में सुरक्षा टावर की ऊंचाई बढ़ाने पर विचार, 5HP के स्थान पर 7.5HP पंप खरीदने पर विचार-विमर्श करते हुए प्रस्ताव पारित किए जाएंगे।

बैठक की अध्यक्षता नगर अरुण राय करेंगे। बैठक में उपमेयर अमानुल्लाह खान के अलावा वार्ड 40 की विभा देवी, वार्ड 07 की कविता झा, वार्ड 08 के बद्री नारायण राय, वार्ड 15 की रूबी देवी, वार्ड 24 के मो. जमीर अंसारी, वार्ड 28 की सुनिता देवी और वार्ड 42 की प्रभावती देवी शामिल होंगे।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!