
बिहार
MADHUBANI:- पुरसौलिया में नहर किनारे मिला अज्ञात महिला का शव, इलाके में सनसनी
मधुबनी- 13 अक्टूबर। कलुआही थाना क्षेत्र के पुरसौलिया गांव स्थित परमेश्वरी टोल के पास नहर के पानी में एक अज्ञात महिला का शव उपलाता हुआ मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना पर स्थानीय ग्रामीणों ने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को जानकारी दी।
सूचना मिलते ही कलुआही थानाध्यक्ष पायल भारती पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचीं और शव को पानी से बाहर निकलवाया। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। थानाध्यक्ष पायल भारती ने बताया कि शव पानी के बहाव के साथ कालिकापुर की ओर से आया था और नहर किनारे आकर अटक गया था। फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया है। पोस्टमार्टम के बाद महिला की पहचान कराने के उद्देश्य से शव को मधुबनी स्थित शवगृह में रखा गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।



