
MADHUBANI:- कचरा से जैविक खाद उत्पादन के लिए होगी मैटीरियल रिकवरी फैसिलटी सेंटर की स्थापना
मधुबनी -09 जुलाई। नगर निगम सशक्त स्थाई समिति की बैठक निगम कार्यालय में मेयर अरुण राय की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रुप से तीन एजेंडा में एक गत बैठक की संपुष्टि, एमआरएफ की स्थापना और शहरी क्षेत्र से जलनिकासी के लिए 10 एचपी का 2 और 5 एचपी का 5 मोटर पंप खरीदने पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए मेयर अरुण राय ने कहा कि शहर की स्वच्छता और कचरा से जैविक खाद से आय
- बढ़ाने की में दो करोड़ तैंतीस लाख साठ हजार रुपये की लागत से एमआरएफ (मैटीरियल रिकवरी फैसिलटी) सेंटर की स्थापना की जाएगी। उन्होंने बताया कि एमआरएफ सेंटर में डोर टू डोर से एकत्रित कूड़ा की छटनी की जाएगी। इसके बाद हरे कचरे से खाद बनाई जाएगी। नगर आयुक्त उमेश कुमार भारती ने कहा कि शहरी क्षेत्र से जलनिकासी के लिए 10 एचपी का 2 और 5 एचपी का 5 मोटर पंप क्रय की जाएगी। मोटर पंप की खरीदारी से बरसात के दिनों में जलनिकासी की सुविधा होगी। नगर आयुक्त ने कहा कि निगम क्षेत्र में जलजमाव की समस्या काफी दूर हुई है।
खुले में कचरा फेंकने पर जुर्माना का प्रावधान है। खुले में कचरा फेंकने से परहेज करना चाहिए। खुले में कचरा फेंकने से होने वाले बीमारी के प्रति भी आगाह करते हुए कहा कि लोगों को प्रतिबंधित पालीथिन के प्रयोग से बचना चाहिए। कचरा में पाए जाने वाले पालीथिन से सफाई में परेशानी होती है। लोगों को कूड़ादान में ही कचरा डालना चाहिए। उपमेयर अमानुल्लाह खान ने कहा कि एमआरएफ सेंटर में उत्तम किस्म का खाद किसानों के लिए काफी उपयोगी साबित होगा। सेंटर परिसर में हरियाली के लिए पौधारोपण किया जाएगा।
खाद उत्पादन के लिए कचरे से हरा कचरा छांटकर निकाला जाएगा। इससे प्राप्त ठोस पदार्थों की नीलामी कर बेचा जाएगा। सेंटर में खाद प्रोसेसिंग उपकरण लगाई जाएगी। बैठक में सशक्त स्थाई समिति सदस्य व पार्षद विभा देवी, प्रभावती देवी, सुनीता देवी, जमील अंसारी, बद्री नारायण राय, कविता झा ने हिस्सा लिया।



