बिहार

MADHUBANI:- ब्राउन सुगर खरीद बिक्री मामले में नाबालिक समेत 4 गिरफ्तार,एक देशी कट्टा व दो जिंदा कारतूस बरामद

समस्तीपुर ताजपुर के फरीक शेख,सकरी के उमर फारुख और एकहरी गोपाल सिंह ब्राउन सुगर सरगनाह

मधुबनी- 26 जून। लदनियां थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के खाजेडिह गांव के पास से ब्राउन सुगर खरीद बिक्री करने के आरोप में एक नाबालिक समेत चार लोगों को एक देशी कट्टा व दो जिंदा गोली के साथ गिरफ्तार किया। लदनियां थाना परिसर में शुक्रवार को आयोजित प्रेस वार्ता में जयनगर के एसडीपीओ सदानंद कुमार ने बताया कि गुरुवार को लदनियां थाना के एसआई पुलिस चोधरी दल बल के साथ थाना क्षेत्र के जानकी नगर में पेट्रोलिंग कर रहे थे। इसी क्रममें थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली कि कुछ लोग थाना क्षेत्र के खाजेडिह कॉलेज के पीछे पुराने खंडर में ब्राउन सुगर खरीद बिक्री कर रहे हैं।

थानाध्यक्ष मुकुल रंजन कुमार सिंह ने इसकी सूचना वरीय पदाधिकारी को दिया। एसडीपीओ द्वारा प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी बीडीओ राकेश कुमार ठाकुर एवं एसआई पुलिस चोधरी को सूचना के आधार वाले चिंहित स्थान पर आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए भेजा। पुलिस द्वारा खंडर को चारों ओर से घेराबंदी किया गया। पुलिस को देखते ही सभी वहां से फरार होने लगा। पुलिस बल ने एक व्यक्ति को धड़ दबोचा। गिरफ्तारी व्यक्ति की पहचान थाना क्षेत्र के विष्णुपुर निवासी सिंकदर यादव के रुप में किया गया।

छापामारी स्थान से एक देशी कट्टा व दो जिंदा कारतूस के साथ 10 ग्राम ब्राउन सुगर बरामद किया। इसी बीच मौका फायदा उठा कर तीन अन्य फरार हो गया। पूछताछ करने पर फरार व्यक्ति धर्मवन निवासी दिनेश सदाय,विष्णुपुर निवासी नीतीश कुमार व सिपहगिरी निवासी एक नाबालिक शामिल है। पुलिस ने सभी फरार को विभिन्न स्थान से गिरफ्तार किया। एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ़्तार व्यक्ति से पूछताछ करने पर बताया कि हम लोग बताया कि हम सब मिल कर ब्राउन सुगर खरीद बिक्री करते हैं। इसके अलावा योगिया निवासी मो. छोटू मिया,मो. अनवारुल, जानकी नगर निवासी जिवछ दास,लदनियां निवासी ओम प्रकाश यादव उर्फ़ टुनटुन,खजौली थाना क्षेत्र के सुककी निवासी राहुल यादव सब मिल कर गिरोह बनाकर ब्राउन सुगर का खरीद बिक्री करते हैं। इसके साथ नेपाल में भी बिक्री करता है। एसडीपीओ ने बताया कि गिरोह के सभी सदस्य ब्राउन सुगर के थौक विक्रेता समस्तीपुर के ताजपुर निवासी फरीक शेख,सकरी निवासी उमर फारुख एवं एकहरी निवासी गोपाल सिंह से ब्राउन सुगर खरीद कर आसपास के क्षेत्रों में बेचता है।

एसडीपीओ सदानंद कुमार ने बताया कि इस मामले में थाना कांड संख्या-266/26 दर्ज किया गया है। गिरफ्तार सभी व्यक्ति को न्यायिक हिरासत में मधुबनी भेज दिया गया है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button