बिहार

MADHUBANI:- वक्फ भूमि की अवैध जमाबंदी रद्द नही करने वाले अंचलाधिकारियों पर कार्रवाई होः अधिवक्त महताब आलम

मधुबनी- 05 जून। जिला औकाफ कमिटी सदस्य अधिवक्ता डॉ. महताब आलम ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जिले के अंचलाधिकारीयों पर गंभीर आरोप लगाया है। उन्होने कहा कि जिले में वक्फ की वैसी भूमि जो बिहार राज्य सुन्नी वक्फ बोर्ड पटना में रजिस्टर्ड है, वो जो अबतक रजिस्टर्ड नहीं कार्रवाई गई है, मगर उन भू-मिफियों का अवैध ढंग से जमाबंदी कायम हो चुका है, उन अवैध जमाबंदी के रद्दीकरण हेतु संबंधित अंचलाधिकारीयों द्वारा अवैध जमाबंदी का रद्दीकरण हेतु प्रस्ताव अभी तक अपर समाहर्ता मधुबनी को नहीं भेजा, वैसे अंचलाधिकारियों पर कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।

साथ ही अवैध जमाबंदी रद्द होना चाहिए। तथा वक्फ की भूमि रखने वाले के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई भी सुनिश्चित होनी चाहिए, ताकि वक्फ भूमि की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। वक्फ भूमि की अवैध जमाबंदी रद्दीकरण हेतु बिहार राज्य सुन्नी वक्फ बोर्ड पटना का पत्र सभी अंचलाधिकारीयों को प्राप्त रहता है। उसके बावजूद भी कार्रवाई नही होना कई सवाल उठ रहा है।

उन्होने जिलाधिकारी ने मांग किया है कि राज्य सुन्नी वक्फ बोर्ड पटना का पत्र सभी अंचलाधिकारीयों को आने के बाद भी अवैध जमाबंदी रद्दी नही करने वाले अंचलाधिकारीयों की जांच कर अपने स्तर से कार्रवाई की जाए।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button